किसानों को किया गिरफ्तार

0
160

कोमल ग्रोवर
देहरादून। किसान विरोधी कानूनों को रदद किये जाने की मांग को लेकर किसानों ने राजधानी में अनेक स्थानों पर प्रदर्शन किया और भारतीय किसान यूनियन तोमर से जुडे हुए किसानों ने गांधी पार्क पर प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया, वहीं दूसरी ओर संयुक्त मोर्चा से जुडे हुए किसानों व विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और सभी वहीं धरने पर बैठ गये लेकिन बाद में सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई। वहीं किसानोंं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
यहां भारतीय किसान यूनियन तोमर से जुडे हुए किसान प्रदेश प्रभारी उषा तोमर के नेतृत्व में गांधी पार्क में इकटठा हुए ओर वहां पर उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों को तत्काल रदद किये जाने की मांग की और वक्ताओं ने कहा कि किसानों के आंदोलन को पूरे सात महीने हो गये है और खेती बचाने और इमरजैंसी दिवस पर लोकतंत्र बचाने की दोहरी चुनौती को सामने रखते हुए हर प्रदेश के किसानों में रोष बना हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि देश हमें अन्नदाता कहता है और पिछले 74 सालों में हमने अपनी इस जिम्मेदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोडी है ओर जब दश आजाद हुआ तब से हम 33 करोड देशवासियों का पेट भरते थे और आज उतनी ही जमीन के सहारे हम 14० करोड जनता को भोजन देते है। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब दश की बाकी अर्थ व्यवस्था ठप्पा हो गई तब भी हमने अपनी जान की परवाह किये बिना रिकार्ड उत्पादन किया और खाद्यान्न के भंडार खाली नहीं होने दिये और इसके बदले में तीन ऐसे काले कानून जो हमारी नस्लों और फसलों को बर्बाद कर देंगें जो खेती को हमारेे हाथ से छीनकर कंपनियों की मुठठी में सौंप देंगें और पराली जलाने का दंड और बिजली कानून के मसौदे की तलवार भी हमारे सिर पर लटका दी है और खेती के तीनों कानून असंवेधानिक है और इन कानूनों को तत्काल रदद किये जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और बाद में सभी ने एस्ले हॉल चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। वहीं दूसरी ओर किसान यूनियन से जुडे हुए किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर अनेक किसान शामिल थे। वहीं किसान संयुक्त मोर्चा से जुडे हुए किसान व सीपीआई व आप कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से राजभवन कूच किया और इन काले कानूनों को तत्काल रदद किये जाने की मांग की। पुलिस ने सभी को हाथीबडकला पुलिस चोकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया ओर सभी वहीं धरने पर बैठ गये और बाद में काफी देर तक धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई। इस अवसर पर अनेक किसान व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY