संवाददाता
देहरादून। उत्तरखण्ड क्रांति दल में कार्यकर्ताओं के जुडऩे का सिलसिला जारी है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तरखण्ड क्रांति दल ने सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में डिफेन्स कॉलोनी वार्ड 58 में कई लोगों को उक्रांद की सदस्यता दिलायी गयी। इस अवसर पर डिफेन्स कॉलोनी में एक सुक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन देहरादून महानगर जिलाध्यक्ष दीपक रावत की अध्यक्षता एवं युवा नेता अनिल डोभाल के प्रयासों से किया गया, कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं व महिलाओं ने उक्रांद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वरूण शर्मा को वार्ड अध्यक्ष व रमेश चंद बडोनी को उपाध्यक्ष (वार्ड – 58) घोषित किया गया। इस अवसर पर उक्रांद जिलाध्यक्ष दीपक रावत ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए सभी को दल की रीति नीति से अवगत कराया एवं दल की मजबूती के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंनें कहा 2०22 के विधानसभा चुनाव में उत्तरखण्ड की जनता परिवर्तन चाहती है, भाजपा व कांग्रेस को बार बार सत्ता सौंपने वाली जनता इनकी कार्यशैली से परेशान होकर उत्तरखण्ड क्रांति दल को तीसरे विकल्प के तौर पर देख रही है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरन रावत ने नए साथियों का स्वागत करते हुए वार्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर विशेष प्रयासों के लिए युवा नेता अनिल डोभाल की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि अनिल डोभाल द्वारा देहरादून की रायपुर विधानसभा में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से प्रदेश स्तर पर लोगों को दल से जोडऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उक्रांद युवा नेता अनिल डोभाल ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं व सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कार्यक्रम के अन्तर्गत रायपुर विधानसभा के सभी वार्ड व ग्राम पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें बताया कि सदस्यता अभियान के साथ ही वार्डों व पंचायतों में कार्यकारिणी का गठन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर उक्रांद के जितेन्द्र चौहान, सुनील ध्यानी, विपिन रावत,विनीत सकलानी, देवेन्द्र रावत, सुरेश आर्य, संदीप रावत व कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
