युवा नशे से रहें दूर: पंकज भट्ट

0
171

अल्मोडा(संवाददाता)। ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाये जाने व नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन चलाये जाने के लिए पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने सभी थाने व चौकी प्रभारियों व एसओजी टीम को मैदान में उतार रखा है। पुलिस टीम जागरूकता अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए सड़कों पर युवा पीढी को पम्पलेट बांटकर उन्हें नशे से दूर रखने का पाठ पढा रही है और उन्हें संदेश दे रही है कि नशा करने से किस तरह से युवा पीढी अपराध के दलदल में भी धसकर अपना जीवन बर्बाद करने पर तुली हुई है। वहीं पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान शराब की तस्करी करने वालों पर अपनी नजर रखे हुये है तो रानीखेत पुलिस ने एक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर वहां से शराब की पेटियां बरामद कर एक तस्कर को सलाखो के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियोध् चौकी प्रभारियों को ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाये जाने एवं नशे के तस्करों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इस सप्ताह को सफल बनाने के लिए जनपद की समूची पुलिस सडकों पर उतरी हुई है और युवा वर्ग को पम्पलेट बांटकर उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दे रही है और उन्हें यह भी पाठ पढाया जा रहा है कि नशा तस्कर पहले युवा पीढी को अपने मकडजाल में फंसाते हैं और जब युवा नशे की लत में लीन हो जाते हैं तो उसके बाद नशा तस्कर उन्हें नशा तस्करी के लिए मैदान में उतार देते हैं। इतना ही नहीं नशे के मकडजाल में फंसने वाली युवा पीढी नशा हासिल करने के लिए अपराध करने से भी नहीं चूकती। पुलिस कप्तान पकंज भट्ट के आदेश पर जनपद में शराब तस्करी पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है और जगह-जगह चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस कप्तान को एक गुप्त सूचना मिली कि रानीखेत में एक रेस्टोरेंट के अन्दर शराब रखी हुई है और वहीं से ही शराब तस्करी का खेल चल रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को रेस्टोरेंट में छापेमारी के लिए भेजा और योगेश कुवार्वी को दबोचा तो उसके कब्जे से रेस्टोरेंट में तस्करी के लिए रखी पांच पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस कप्तान के आदेश पर अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत थानों द्वारा आमजनमानस, टैक्सी चालकों एवं बच्चों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें संदेश दिया जा रहा है कि वह नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित रखें।

LEAVE A REPLY