डोईवाला (कोमल ग्रोवर)। अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डोईवाला में भी संयुक्त किसान मोर्चे ने भी रविदास मंदिर प्रांगण पर कबीर जयंती का आयोजन कर एक गोष्टी का आयोजन किया जिसमे अल्पसंख्यक, पिछड़े एवं दलित वर्ग के लोगो को सम्मानित कर राहगिरों को छबील लगाकर शर्बत पिलाया गया । कबीर जयंती पर गोष्टी की अध्यक्षता बलबीर सिंह सैनी व संचालन जाहिद अंजुम ने किया ।
गोष्टी का संचालन करते हुए जाहिद अंजुम ने विस्तार से कबीर दास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबीर जो कि हिंदू परिवार में पैदा होने के बावजूद उनका लालन पालन एक मुस्लिम जुलाहा परिवार ने किया । कबीरदास ने हमेशा भाईचारा रहे इस पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सबको एकजुटता की सीख दी उन्होंने मजदूर व किसानों की पीड़ा को समझा और जातिवाद के भेदभाव को मिटाने का हमेशा प्रयत्न किया । गोष्टी को किसान सभा अध्यक्ष दलजीत सिंह श्रमिक नेता अश्विनी त्यागी ने भी सम्बोधित करते हुए लोगो से आह्वान किया कि कबीर जयंती मनाते हुए हम सबको भी यह प्रण करना चाहिए कि हम हमेशा बुराई के खिलाफ मिलकर लड़े और किसानों व मजदूरों की लड़ाई को जीते वही कबीरदास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गोष्टी को सागर मनवाल, किसान सभा जिला संयुक्त सचिव याकूब अली,सपा नेता फुरकान अहमद कुरेशी,किसान स्रद्मड्डग्रेस के उमेद बोरा,कमल अरोड़ा,एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी,अरविंदर सिंह, जसबीर सिंह, किसान यूनियन के नेता रणबीर सिंह चौहान, हरेन्द्र बालियन, गुरविंदर सिंह,आदि ने सम्बोधित किया। गोष्टी की अध्यक्षता करते हुए बलबीर सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिये किसान मोर्चे के सभी साथियों का धन्यवाद किया और 26 जून 2०21 को संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर तीन काले कानूनों के खिलाफ खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम को डोईवाला में भी मनाने के लिए क्षेत्र के सभी किसानों से 26 जून को सुबह 9.3० बजे गन्ना सोसाइटी में पहुंचने की अपील की । कार्यक्रम में अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित वर्ग के लोगो को सम्मानित करते हुए किसन सिंह,फुरकान अहमद कुरेशी, जसबीर सिंह, मुहम्मद इकराम,सोनू पासवान,मुहम्मद हसन,सलीम अहमद,बलवन्त सिंह, राकेश पासवान,सुदेश कुमार आदि को सम्मानित किया गया तथा किसान मोर्चे द्वारा कबीर जयंती के अवसर पर डोईवाला रविदास मंदिर के सामने छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया ।
