एक ओर स्मैक तस्कर सलाखों के पीछे

0
132

अल्मोडा(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान सरकार के उस सपने को आये दिन पंख लगा रहे हैं जिसमें सरकार ने राज्य को नशामुक्त करने का सपना देख रखा है। अल्मोडा जनपद के पुलिस कप्तान ने एक-एक नशा तस्कर को चुन-चुनकर सलाखों के पीछे पहुंचाने का ऑपरेशन चला रखा है और एक बार फिर युवा पीढी को नशा बेचने आये एक तस्कर को कप्तान की टीम ने लाखों रूपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए जहां पुलिस टीम को मैदान में कप्तान ने उतार रखा है वहीं सामाजिक संगठनों को साथ लेकर नशा करने वालों को भी इस नशे से मुक्त करने के लिए एक बडी पहल कर रखी है।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को जैसे ही सूचना मिली कि उनके जनपद में एक स्मैक तस्कर धारानौला की ओर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा बेचने के लिए आ रहा है तो उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी धारानौला अमरपाल यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर उसे मैदान में उतारा और टीम ने चैकिंग करते हुए सिकुड़ा बैण्ड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम बाबू सिंह बताया जिसकी उम्र-5० वर्ष है। पुलिस ने उसके पास से लगभग डेढ लाख रूपये की स्मैक बरामद की। पुलिस कप्तान ने बताया कि नशा तस्कर ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह उधमसिंहनगर से कम दामों में स्मैक लाकर अल्मोडा के युवाओं को अधिक दामों में बेचने की फिराक में था लेकिन इससे पूर्व ही वह पुलिस के कब्जे में आ गया।

LEAVE A REPLY