संवाददाता
देहरादून। शिवसेना के 55 वर्ष पूर्ण होने पर शिवसैनिकों ने दून मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया और इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर स्थानीय दून मेडिकल कॉलेज न्यू रोड देहरादून पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिव सैनिक स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान करने से बहुत उत्साहित थे। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि शिवसेना एवं सामाजिक कार्य एक ही सिक्के के दो नाम है डेढ़ वर्ष के अंतराल में देश ही नहीं वरन पूरे विश्व में कोरोना नामक महामारी ने जहां कोहराम मचा रखा है वही प्रत्येक शिव सैनिक समाज की सेवा में निरंतर लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि आम नागरिक हो या शासन-प्रशासन शिवसैनिक हमेशा सबकी मदद के लिए आगे रहा है। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि शिवसेना 8० प्रतिशत समाज सेवा एवं 2० प्रतिशत राजनीति के तहत काम करती है पूरे देश में शिवसेना ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो राजनीति में भी समाज सेवा की भावना से काम करता है। इस अवसर पर शिवसेना नेता पंकज तायल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मनोज सरीन, अरविंद शर्मा, शिवम गोयल, विकास मल्होत्रा, जितेंद्र निरवाल, विजय गुलाटी, नितिन शर्मा, रोहित बेदी, नितिन कुमार, मनजीत भट्ट, विकास सिंह, हर्ष सिंघल, अमन आहूजा, रूपम वोहरा, निधि गुप्ता, निशा मेहरा, आंचल वोहरा, वासु परविंदा, गोकुल, हर्षित, पुल्कित, आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।
