नशा तस्कर को दबोचा

0
124

उत्तरकाशी(संवाददाता)। उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान चलाया हुआ है। जनपद को नशा मुक्त करने की पुलिस कप्तान उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा की मुहिम रंगला रही है। इसी कडी में दो और नशा तस्कर को पुलिस टीम ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा के आदेश पर स्मैक के सौदागरों के प्रति लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुये उत्तरकाशी थानाध्यक्ष कोतवाली विनोद थपलियाल नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी एडीटीएफ उत्तरकाशी की एक संयुक्त टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया गया। उक्त पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी कर चौकिंग के दौरान स्थान कुराह रोड तिराहा कचुड देवता मन्दिर के पास से दो लोगों को 18.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। कप्तान ने बताया कि नशा तस्करों ने पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि सुमित पुण्डीर के विरुद्ध पूर्व में कोतवाली उत्तरकाशी तीन अभियोग पंजीकृत हैं जिसमें एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 6 माह के सश्रम कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित किया जा चुका है अभियुक्तगणों का और भी आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा। उन्होंने बताया कि पुलिस की इस कार्यवाही में उत्तरकाशी निवासी सुमित पुण्डीर सिद्धान्त एवं ऋतिक पकडे गये हैं।

LEAVE A REPLY