खुशीराम को बनाया विभाग संयोजक

0
151

देहरादून(संवाददाता) क्रीड़ा भारती उत्तराखंड प्रांत की वर्चुअल बैठक में प्रांत प्रचारक युद्धवीर एवं प्रांत शारीरिक प्रमुख एवं क्रीड़ा भारती पालक सुनील तिवारी और क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक डॉ विकास अग्रवाल की उपस्थिति रही। इस अवसर पर खुशीराम को विभाग संयोजक बनाया गया।
बैठक में क्रीड़ा भारती द्वारा कुछ प्रांत पदाधिकारियों एवं विभाग संयोजकों की घोषणा की गई। जिसमें स्वयं सेवियों/कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति समर्पण के साथ सेवा एवं कुशल कार्यशैली को मध्य नजर रखते हुए विशेष दायित्व दिए गए। जिसमें एक दशक से अधिक समय से संगठन को सेवा दे रहे खुशीराम को विभाग संयोजक जनपद देहरादून जिसमें देहरादून उत्तर एवं दक्षिण ,विकास नगर एवं पुरोला संगठन की दृष्टि से तीन जनपद सम्मिलित है का दायित्व दिया गया सभी नामों की घोषणा क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक डॉ विकास अग्रवाल द्वारा की गई। बैठक में उत्तराखंड प्रांत के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रदेश मंत्री भारत चौहान प्रदेश सह मंत्री सोहन वीर राणा कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार आदि सभी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY