दिन दहाडे दो भाईयों को गोलियों से भूना

0
134

रुद्रपुर(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में कानून-व्यवस्था किस तरह से तार-तार हो चुकी है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज उधमसिंहनगर के रूद्रपुर में देखने को मिला जहां धान के खेत की रोपाई कर रहे दो सगे भाईयों को इलाके के एक दबंग ने अपनी रायफल से ताबडतोड गोलियां चलाकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। दिन दहाडे दो सगे भाईयों के हुये कत्ल ने उधमसिंहनगर पुलिस को कटघरे में लाकर खडा कर दिया है और सवाल उठ रहा है कि आखिरकार इलाके में पुलिस इतनी कमजोर कैसे हो गई कि एक दबंग ने छोटी से बात पर दो भाईयों को भरी दोपहर गोलियों से भूनकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।
उल्लेखनीय है कि जनपद उधम सिंह नगर में जहां हर रोज अपराधिक घटनाएं होने पर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है बाबजूद उसके अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित ग्राम मलसी के दो सगे भाइयों की मंगलवार को दिन दहाड़े खुलेआम खेत के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रीत नगर के पास खेत के पड़ोसी द्वारा दोनों सगे भाइयो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इनकी हत्या कर दी गयी है। गांव वालों के अनुसार खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था मंगलवार को अजीत सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह 3० वर्षीय और गुरकीरत सिंह 33 वर्षीय अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे इसी बीच वहां कुछ लोग पहुंच गए और बंदूकों से ताबड़तोड़ गोलियां चला कर इनकी हत्या कर दी। गोलीबारी में एक की मौत तो मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो सगे भाइयों की हत्या की खबर के बाद गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो रही है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY