देहरादून(संवाददाता)। उतराखण्ड में 22 जून तक कुफ्यू बढ़ा दिया गया है जी हाँ कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद सरकार ने प्रदेश में लागू कोविड कफ्र्यू की अवधि एक हफ्ते यानी 22 जून तक बढ़ा दिया है। साथ ही 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्घ्तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। इसके लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गयी है। वहीं, अन्य राज्यों से उत्घ्तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है। कोविड कफ्र्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी गयी है साथ ही शादियों और अंत्येष्टि में 5० लोग शामिल हो सकते हैं।
उत्तराखंड राज्य सरकार ने एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना कफ्र्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। वर्तमान समय में प्रदेश के भीतर कोरोना संक्रमण के मामले में कमी देखी जा रही है लेकिन राज्य सरकार ने यह पहले ही तय कर दिया था कि अभी फिलहाल कोई छूट, प्रदेश में नहीं दी जाएगी। जिसका असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में 15 जून तक लागू कोरोना कफ्र्यू के समय सीमा को बढ़ाकर ने 22 जून तक कर दिया है। पहले के मुकाबले इस सप्ताह के भीतर सरकार ने छूट के दायरे को बढ़ा दिया है। प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस दौरान 3 दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी है। जिसके तहत 3 दिन परचून की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। इन सबके अतिरिक्त हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी।सरकार ने शादियों को लेकर भी सँख्या बढाकर 5० कर दी है पर सभी को नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी साथ ही अंतेष्टि में भी 5० लोग शामिल हो सकते हैं।सरकार ने राजस्व न्यायालयों को भी खोलने का फैसला लिया है जो कि काफी समय से बन्द थे और राजस्व के मामले लगातार लंबित थे,बाकी पूर्व की भांति कोरोना कफ्र्यू के दौरान जिन चीजों पर पहले से प्रतिबंध लगाए गए हैं उन सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।
सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि हालाकि मामलों में कमी आयी है और हालात काफी सुधरे है पर ये एक सप्ताह कोरोना को हराने में महत्वपूर्ण साबित होगा इसलिये सरकार ने ये फैसला लिया है,हालांकि लोगों की मांगों को देखते हुए कुछ रियायत जरूर दी गयी है ।सरकार ने व्यापरियों से भी अपील की और कहा कि वो भी थोड़ा धैर्य बनाये रखें, इस सप्ताह के बाद निश्चित ही सरकार अनलॉक की तरफ बढ़ेगी।
