नगर संवाददाता
देहरादून। सेवा ही संगठन है के तहत भारतीय जनता पार्टी महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधीग्राम वार्ड नंबर 45 मैं आशा कार्यकर्ताओं को और नगर निगम के सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को सैनिटाइजर, शील्ड मास्क, भाप लेने वाली मशीन देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं और आज जब हम लोग वैश्विक महामारी के दौरान गुजर रहे हैं और ऐसे में कोविड कफ्र्यू लॉकडाउन के दौरान आशा कार्यकत्र्रियां घर-घर जाकर लोगों की जांच करना और उनको दवाई पहुंचाना आदि कार्य किये जा रहे है ओर सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए इन सभी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरा भारत वर्ष आज वैश्विक महामारी कोविड-19 की चपेट में है और ऐसे में फ्रंटलाइन वॉरियर्स लोगों को सेवाएं दे रहे और कोरोना वॉरियर्स के रूप में हम लोगों के बीच में रहकर कार्य करने वाले कई कोरोना वॉरियर्स अपनी जान गवा चुके हैं लेकिन फिर भी यह किसी न किसी रूप में हम लोगों के बीच में रहकर कार्य कर रहे हैं और हमारे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप हो सके जिससे इस महामारी से हमें तुरंत निजात मिले और यह लोग अपना कर्तव्य पालन करते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान कईयों ने अपनी जान तक गंवा दी है और वह ऐसे कोरोना वॉरियर्स को सलाम करते है।ं इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन ने सभी से अपील की है कि कोरोना वॉरियर्स के साथ ही अन्य लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें जिससे वैश्विक महामारी से हम लोग तुरंत बाहर आ सके।
इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मीनाक्षी मौर्य ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग द्वारा जो कार्य किया जा रहा है यहां बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर मानवअधिकार एवं समाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, आशा कार्यकर्ताओं की हेड सुमित्रा चौहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी तरुण जैन, वार्ड अध्यक्ष श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे।
