रूद्रपुर में कांग्रेसियों ने विरोध में किया प्रदर्शन

0
152

उधम सिंह नगर(संवाददाता)। आज पुरे प्रदेश मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अहावहान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ सभी शहरों मे पैट्रोल पम्प के सामने प्रदर्शन किया। और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। दरअसल यह विरोध देश मे बढ़ रहे पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस के मूल्यों मे लगातार हो रही वृद्धि को लेकर था इसपर कोंग्रेसी बहुत आक्रोषित नजर आये। इसी कर्म मे हल्द्वानी पिथौरागढ़ और रुद्रपुर किच्छा मे भी जमकर विरोध देखने की मिला।
किच्छात्न कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर बढ़ती हुई डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किच्छा के बरेली रोड स्थित रिलायंस पैट्रोल पंप पर किया गया। जिसमें अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने साइकिल पर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर हिस्सा लिया। पपनेजा ने कहा कि उन्होंने केंद्र की सोई हुई सरकार को जगाने का संकल्प लिया है उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता के जीवन की हर वस्तु की कीमतें बढ़ गई है वह आम जनता महंगाई से त्रस्त है।पपनेजा ने कहा कि केंद्र सरकार को शीघ्र ही बढ़ी हुई पेट्रोल डीजल की मूल्यों की कीमत को कम करना चाहिए।
वहा मौजूद पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी ने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र से शीघ्र बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम लगाए और देश की जनता को राहत देने का काम करे नहीं तो आने वाले चुनाव में आम जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेगी इस अवसर पर नारायण सिंह बिष्ट अरुण तनेजा रामबाबू विनोद कोरंगा, फजील खान बंटी पपनेजा फिरदोस सलमानी अकरम खान तस्लीम रजा मिस्बाल कुरेशी एन यू खान ताहिर मलिक विक्रम कोरंगा रमेश गंगवार एन यू एस आई विधानसभा अध्यक्ष जीशान मंसूरी सैम मियां रिजवान अंसारी तोता राम पोला सिंह आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रुद्रपुर त्न आज जिला मुख्यालय रुद्रपुर मे भी देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के साथ-साथ रसोई गैस राशन सब्जी के दामों में भी बेतहाशा महंगाई का विरोध देखने को मिला। यह विरोध पूर्व स्वास्थ मंत्री तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल कांग्रेस यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ डीडी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पंत कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र निषाद मोनू एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट निगम पार्षद मोहन खेड़ा अमित मिश्रा बिट्टू निगम पार्षद प्रीति साना मोहन भारद्वाज पूर्व पार्षद रामकृष्ण कनौजिया, गंगवार अजय यादव चंद्रशेखर मिश्रा डब्लू मोनिका ढाली उमा सरकार बकुल साना अमिला मंडल जमुना सरकार आकांक्षा नरेश शर्मा अमर सिंह कश्यप रवि कठेरिया गब्बर कोली राजेंद्र राठौड़ चौधरी राजवीर सिंह नंद शेखर गांगुली और नेता प्रतिपक्ष रहे दिलीप अधिकारी राकेश यादव,अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
हल्द्वानी त्न हल्द्वानी में कांग्रेस कायॅकतॉ नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय विधायक डॉ इंदिरा ह्रदयेश व महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में नैनीताल मार्ग स्थिति पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। उन्होंने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि 2०13 से लेकर 2०14 लोकसभा चुनाव तक भाजपा के सारे नेता गैस सिलेंडर व डीजल-पेट्रोल लेकर लगातार सडकों पर प्रदर्शन कर रहे थे। लोकसभा से लेकर विधानसभाओं को नहीँ चलने दिया। हालत यह थी कि भाजपा के नेताओं को महंगाई के अलावा कुछ भी नहीं दिखाई देता था। महंगाई के नाम पर सत्ता में काबिज होने के बाद वह सभी नेता केंद्र में प्रधानमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री तक बन गए। अब जब गैस सिलेंडर कै दाम 1००० रुपये पहुंचने को है। पेट्रोल व डीजल 1०० रुपये पहुंच गए हैं। अब इन नेताओं को महंगाई नजर नहीं आ रही है। डॉ इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि गैस सब्सिडी के नाम पर उपभोक्ताओं को गुमराह किया गया। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी को तैयार रहना होगा। संचालन महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर सत्तारूढ़ होते है। देश को इनका असली चेहरा दिख गया है। धरना प्रदर्शन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बग्ङवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, विजय सिजवाली, ललित जोशी, जगमोहन चिलवाल, हुकुम सिंह कुंवर, नरेश अग्रवाल, गोविन्द बिष्ट, दीप पाठक, गुरप्रीत प्रिंस, गोविन्द बग्ङवाल, त्रिलोक कठायत, वरुण भाकुनी, सतना सिंह, संदीप भैसोङा मौजूद रहे।
पिथौरागढ़त्न पिथौरागढ़ मे प्रदर्शन देखने को मिला यहां कांग्रेस कायॅकतॉ पेट्रोल पंप के सामने धरने प, बैठे। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के नाम पर सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश कानङी ने कहा कि यह सरकार झूठ के बल पर सत्ता में काबिज है। इस पार्टी के केंद्र से लेकर विधानसभा तक सभी नेता और जनप्रतिनिधि झूठ का सहारा लेकर, राजनीति करते है। अब इनका असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से अन्य सामान भी महंगा हो गया है। इस सरकार और इसके प्रतिनिधियों को कोई चिंता नहीं है। इस पर मुकेश पंत,ऋषिन्दर महर, जावेद खान, त्रिलोक बिष्ट, ऋषभ कलपासी, दिनेश बिष्ट, प्रकाश देवली, हिमांशु ओझा, सुधीर चौहान, पवन पानी, रजत विश्वकर्मा, बहादुर सामंत, राजेंद्र मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY