दोषियों के खिलाफ की जाये त्वरित कार्यवाही

0
140

संवाददाता
देहरादून। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मालदेवता जोल शेरकी से बौंठा सरोना मोटर मार्ग में मानव जनित आपदा से लोगों को बचाये जाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंचायत प्रकोष्ठ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।
यहां पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसजन जिलाधिकारी कार्यालय में इकटठा हुए ओर वहां पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नाम प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया और इस दिशा मं त्वरित गति से कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया है कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मालदेवता जोल शेरकी से बौंठा सरोना मार्ग का निर्माण किया जाता है और इस सडक निर्माण कार्य में एनजीटी के मानकों को धत्ता बताते हुए पंप्ंिाग जोन नहीं बनाये गये है और सडक कटिं का मलबा सीधे पहाड़ से नीचे गिराया गया है जिस कारण बारिश से हजारों टन मलवा सड़क पर आग अया और सड़क अवरूद्ध हो गई। ज्ञापन में कहा गया कि जिससे मालदेवता से कददूखाल, मालदेवता से क्यारा, मालदेवता से द्वारा और रंगडगांव मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गये है और साथ ही खलंगा नहर भी बंद हो गई है तथा जोल शेरकी क्षेत्र के खेत एवं मकानों मलवा भर गया है जबकि ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया परन्तु स्थानीय लोगों की अनदेखी कर नियम विरूद्ध कार्य किया गया जिससे यह घटना घटित हुई है और इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि अवरूद्ध मार्ग एवं बंद पड़ी खलंगा नहर शीघ्र खुलवाने, लोगों कोउचित मुआवजा देने तथा भविष्य में सड़क को एवं नहर को बंद होने से बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराये जाने तथा उक्त प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाये।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीन त्यागी टीटू, हर्षवर्धन नेगी, केशव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। बाद में सभी ने रिंग रोड़ स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल व डीजल के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी व महंगाई के खिलाफ केन्द्र सरकार के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीन त्यागी टीटू, डा. आर पी रतूडी, सूरत सिंह नेगी, तेजेन्द्र रावत, गुलेशर, रिपुदमन सिंह, राजकुमार यादव, किशन कुमार, शीला श्रीवास्तव, ललित थपलियाल, पिंटू मौर्य आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY