भारी मलबा आने से मालदेवता में तबाही

0
230

संवाददाता
देहरादून। देर रात से हो रही तेज बारिश के कारण मालदेवता रोड पर मलबा आने से भारी तबाही हो गई है और मार्ग पर मलबा आ गया है जिससे सड़क बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान वहां पर जेसीबी से सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है और क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे ओर वहां पर उन्होंने निरीक्षण कर लोगों का हालचाल पूछा। वहीं विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर पहुंचे। वहीं क्षेत्र के लोगों ने सिस्टम के खिलाफ नाराजगी दिखाई और कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार का कोई डंपिंग जोन नहीं है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां मालदेवता को जाने वाले मार्ग पर बीती देर रात से हो रही बारिश से क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही की आशंका है और यहां पर पीपीसीएल व द्वारा को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से सड़क बंद होने से दर्जनों गांव को जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं और स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर यह आशंक जताई जा रही थी वहां पर बादल फटा, जिसकी अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है। वहीं बारिश के बाद मलबा और बारिश का पानी सड़क पर तो फैला ही साथ ही उसने कुछ घरों, होटल, ढाबों और खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बादल फटने की जानकारी दी है।
मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ भी पहुंच गए हैं और घटना का जायजा ले रहे हैं। इस अवसर पर बताया गया कि जिसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि अथवा पशु हानि अथवा संपत्ति हानि नहीं है उक्त मलबा आने से केवल सड़क मार्ग बाधित हुआ है स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है , मौके पर जेसीबी मशीनें से सड़क खुलवाने का कार्य किया जा रहा है जल्द ही सड़क आवागमन हेतु खोल दी जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश चन्द्र गुणवंत ने मौके पर पहुंचकर बताया कि पीएमजीआईसी द्वारा निर्माणधीन मालदेवता-शेरकी-मैसवाड़ गांव मोटर मार्ग में बारिश से आये मलबे के कारण मालदेवता में लोगों के घरों में पानी-मलबा घुसने, खेतों में हुए फसल और सड़क को हुए नुकसान इत्यादि के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश चन्द्र गुणवंत द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उक्त घटना के लिए प्राथमिक तौर पर पीएमजीएसवाई द्वारा मलबे का गलत तरीके से डंपिंग करना बताया। इस अवसर पर जिसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पीएमजीएसवाई के सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता का तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर साथ ही जिलाधिकारी ने इस तरह की आगे कोई लापरवाही ना हो इसे रोकने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया जो इस घटना की जांच करके जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता वाली कमेंटी में उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियन्ता ऋषिकेश तथा एक भू-वैज्ञानिक सदस्य होंगे जो मौका जांच करने के उपरान्त जिलाधिकारी को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर वहां पर लगातार निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY