महामण्डलेश्वर की मुख्यमंत्री से मुलाकात

0
130

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से देहरादून उनके आवास पर संतो के प्रतिनिधिमंडल के साथ हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोध आनंद गिरि महाराज ,स्वामी विष्णु देवानंद त्यागी, स्वामी कैलाशानंद आदि संतो के साथ श्रीबालाजी धाम हरिद्वार से नारायण शर्मा एवं आई टीवी हिंदुस्तान न्यूज चौनल के मुख्य संपादक तथा हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय सलाहकार संजय श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की सभी ने मुख्यमंत्री को सब कुशल महाकुंभ संपन्न होने की शुभकामनाएं दीं। संतो ने शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया, तथा स्वामी बामदेव के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक भी मुख्यमंत्री को भेंट की। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही हरिद्वार में नेशनल हाईवे से भीमगोड़ा को जाने वाले मार्ग पर दाएं तरफ विरक्त शिरोमणि परमहंस स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति के अनावरण 1० जुलाई से 2० जुलाई के बीच मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण करने के लिए आग्रह किया मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के योद्धा तथा श्री राम कार सेवा समिति अध्यक्ष विरक्त शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति का अनावरण करना मेरा परम सौभाग्य होगा मैं अवश्य उपस्थित रहूंगा तारीख निश्चित कर आपको सूचित करूंगा।

LEAVE A REPLY