डोईवाला ब्लाक में 4० साल से सड़क बदहाल

0
145

डोईवालाञ्चरानीपोखरी। डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़कोट के डांडी झिलवाला की चार किलो मीटर सड़क पिछले चालीस साल से बेहद खस्ता हाल में है और गांव के लोग छोटे बच्चे और बुजुर्ग जान हथेली पर लेकर इस बदहाल सड़क पर चलने को मजबूर हैं।
बड़कोट ग्राम पंचायत देहरादून ऋषिकेश हाई वे पर स्थित हैं और देहरादून से मात्र 25 किलो मीटर और विश्व प्रसिद्ध योग नगरी ऋषिकेश से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधान सभा होने के बाद भी यह सड़क निर्माण सिंचाई विभाग नही बना पाया हैं। ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान श्री मति सरिता देवी और जनप्रतिनिधि अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डांडी झिलवाला चार किलो मीटर लंबी सड़क का प्रस्ताव 4 मार्च 2०2० को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के तत्कालीन ओ एस डी धीरेंद्र सिंह पंवार को दिया था जिसके बाद सिंचाई विभाग ने 3 करोड़ 7० लाख का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा लेकिन आज तक उक्त डीपीआर पर कार्यवाही धरातल पर नही उतरी इस बात से ग्राम सभा बड़कोट में शासन प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी है।
गांव के राजेंद्र सिंह रावत, अनूप रांगड़, बिरेंद्र रावत, हर्ष मणि भट्ट, अन्नू भट्ट मुन्नी देवी के साथ वार्ड सदस्य विजय लक्ष्मी भट्ट, राजेंद्र जोशी, बिजेंद्र कुमार मोहित कपूरवान आदि ग्रामीणों ने कहा की अब चुनावी साल है और अभी भी सरकार या फिर क्षेत्र के विधायक ने हमारी समस्या का संज्ञान लेकर हमारी बदहाल सड़क का निर्माण नहीं कराया तो फिर विधान सभा चुनाव के समय किसी भी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे। उधर सिंचाई विभाग ऋषिकेश के सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल ने बताया की डांडी झिलवाला का प्रस्ताव आया था जिसका डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया हैं वित्तीय स्वीकृति मिलते ही सड़क और नहर का पुन: निर्माण करा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY