गुरुद्वारा सिंह सभा, आढ़त बाजार उत्तराखण्ड मे करेगा राशन वितरण सेवा का विस्तार

0
143

संवाददाता
देहरादून । गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून उत्तराखंड में राशन वितरण सेवा के कार्य का विस्तार करेगी । यह कार्य सामाजिक सेवा के तहत बिना जाति भेदभाव के मानवता सेवा हेतु हो रहा है। जरूरतमन्दों को ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। जरूरतमन्दों को लंगर और कच्चा राशन भी वितरण हो रहा है। यहां जारी एक बयान में गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार गुरबक्श सिंह ने कहा कि हेमकुन्ट ट्रस्ट का यह सहयोग सहरानीय है स जिसका फायदा जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद के लिए कई कई व्यक्ति एवं सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग दे रही हैं। हेमकुन्ड फॉउंडेशन ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हेमकुन्ट फॉउंडेशन और यूनाइटेड खालसा मिलकर उत्तराखण्ड के लिए राशन वितरण की सेवा गाँव गाँव मे पंहुचा रहें हैँ । उन्होंने कहा कि हेमकुन्ड फॉउंडेशन प्रबंध समिति ने भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है । उन्होंने कहा कि साथ ही समिति ने कहा कि दोनों संस्था मिलकर काम करेगी तो जरूरत मन्दों मदद को पूरे उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार एवं यूनाइटेड खालसा मिलकर मास्क एवं दवाईयों का वितरण, राशन वितरण कैम्प पूरे उत्तराखंड के लिए ,पानी की व्यवस्था मिलकर जरूरत मन्दों के लिए कर रहा है। इस अवसर पर सभा के महासचिव सरदार गुलजार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे युवा सच्ची निष्ठा से सामाजिक सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा निवास से सुभाष रोड लिटन रोड़ से चली आ रही टीम पूरे उत्तराखंड में कार्य करेगी।यूनाइटेड खालसा के अध्यक्ष अमनदीप सिंह रंघावा, सरदार देवेंद्र सिंह भसीन,सरदार कुलवंत सिंह ,सरदार मवरबन सिंह, सरदार उधम सिंह, सरदार सन्नी सिंह, सरदार जगमोहन सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि टीम का पहला कैम्प उत्तरकाशी के ग्राम कुंआ तहसील नौगांव में हुआ, दूसरा ग्राम बर्नीगढ़ और तीसरा ग्राम सिंगुणी में था। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में सामाजिक कार्यो में सहयोग पूर्व सेशन जज जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता जयदेव सिंह का रहा । गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार गुरबक्श सिंह ने कहा कि हेमकुन्ड ट्रस्ट का यह सहयोग सहरानीय है और जिसका फायदा जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा स गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, राजेन्द्र सिंह राजा, अमरजीत सिंह नॉटी, अमरजीत सिंह चिट्टा आदि का विशेष सहयोग रहा है।

LEAVE A REPLY