बडिय़ारगढ़ सिल्काखाल मोटर मार्ग किया जाए विकसित :महेश

0
139

देहरादून(संवाददाता)। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी ने कहा कि बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा को जाने वाले यात्रियों को बडिय़ारगढ़ सिल्का खाल मोटर मार्ग उपयुक्त है जो कि तिलवाड़ा में जाकर मिलता है वहां से अगस्त्यमुनि गुप्तकाशी उखीमठ से केदारनाथ जाया जा सकता है और तिलवाड़ा से रुद्रप्रयाग चमोली होते हुए बद्री नाथ जाया जा सकता है । और यात्री मां मठियाना के दर्शन कर सकते हैं।
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है हल्की बरसात में नरकोटा सिरोबगड़ में भू भूस्खलन से घंटो मार्ग बाधित होता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि अभी पिछले सप्ताह ही तीन दिनों तक यह मोटर मार्ग बाधित रहा। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड तुरंत भंग कर पुरानी व्यवस्थाओं को जिन्हे आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित परंपराओ , मान्यताओं एवम व्यवस्थाओं का निर्वहन हो । उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह से एवम पिछली त्रिवेंद्र सरकार की हठधर्मिता की वजह से तीर्थ पुरोहितों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही ये परंपरा रही है कि ब्रह्म मूहर्त में पूजा अर्चना की जाय लेकिन देवस्थानम बोर्ड के निर्णय की वजह से प्रात: सात बजे पूजा की जा रही है । उन्होंने कहा कि जिससे तीर्थ पुरोहितों में काफी रोष है और उन्हें आंदोलनरत होना पड़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा पहाड़ की जीवन रेखा है पिछले वर्ष से कोरोना महामारी की वजह से चार धाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है और लोगों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि ऐसी विषम परिस्थितियों में सरकार को चरण बद्ध ढंग से यात्रा का शुभारंभ करना चाहिए जिसमे पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप सीमित संख्या में यात्रा का शुभारंभ किया जाना चाहिए जिससे चार धाम यात्रा से जुड़े लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस ओर त्वरित गति से ध्यान दिये जाने की जरूरत है और जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY