व्यापारी मिले सुबोध उनियाल से, दुकानें खोलने में दी जाये ढील

0
150

देहरादून(संवाददाता)। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान को खोलने के लिए थोड़ी ढील और दिये जाने की मांग को लेकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट की। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन के नेतृत्व में आज सभी पद अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ वार्तालाप की गई जिसमें व्यापारियों द्वारा दिया हुआ सुझाव बाजार को खोलने के लिए दिया गया है।
इस अवसर पर मंत्री ने आश्वासन दिया है कि आज शाम तक व्यापारियों की पीडा को देखते हुए नई एसओपी जारी की जाएगी और व्यापारी किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दे। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के सभी ग्रुप्स के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। आगामी 15 जून से कारोबारियों को ज्यादा से ज्यादा व्यापार करने के लिए ढील दी जाएगी ऐसा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज मैसोन, पंकज डीदान, शेखर फुलारा, हरीश विरमानी, प्रवीन मित्तल,हरमीत जायसवाल, मनन आनंद, दिव्य सेठी बैट्री एसोसिएशन के एपीडी अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY