राज्य में लोगों को स्वास्थ्य सेवायें देने में सरकार नाकाम

0
209

नगर संवाददाता
देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवायें देने में पूरी तरह से नाकाम रही है और सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका जायेगा।
यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि बीते रोज बीजेपी कार्यालय पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र के किसानों पर थोपे काले तीन कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया और जहां आप कार्यकर्ताओं ने थाली ताली बजाकर किसानों के समर्थन में और केंद्र के विरोध में प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि थाली ताली बजाने का मकसद बीजेपी जनप्रतिनिधियों को जगाने का प्रवास था जो पिछले छह महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी किसानों की सुध या उनके हक में आवाज नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना पेंडेमिक में आप उत्तराखंड की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पाए, लोग सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण अपनी जान गवांने को मजबूर हुए है और लोगों ने अपनों को खोया आपकी कमी की वजह से उसके बाद भी आप व्यवस्थाएं सुधारने के बजाय अनर्गल बयानबाजी कर रहे । बीजेपी सरकार को जनता से अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर माफी मांगनी चाहिए।
आप प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी नेता और पदाधिकारी पूरे कोरोना काल में संवेदनहीन दिखे। अब आप विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सड़कों पर उतरी तो बीजेपी के पदाधिकारी अनर्गल बयानबाजी पर उतर गए जो बेहद शर्मनाक है। आप प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी को दूसरे पर सवाल उठाने से पहले अपने अंदर झांकना चाहिए ,आप कुछ सवाल पूछना चाहती जिसका जवाब बीजेपी को देना होगा बजाय की बेकार की बयानबाजी करना होगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अव्यवस्थाओं के चलते उत्तराखंड पर्वतीय राज्यों में पूरे देश में मृत्यु दर में सबसे आगे रहा,क्या आपका नैतिक और राजनैतिक धर्म नहीं था अपने राज्यवासियों को बचाने का ,जिसमें आप पूरी तरह फेल रहे । वेंटिलेटर,आईसीयू ,ऑक्सीजन को लेकर पहले लहर के बाद पूरी व्यवस्थाएं समय पर क्यों नहीं की,जिसका खामियाजा उत्तराखंड की जनता को भुगतना पड़ा।
उन्होंने कहा कि कुंभ में आपने सारी ेवच को दरकिनार किया,व्यवथाएं पूरी न होने के चलते ,कोरो ना का संक्रमण बढ़ा है। आज भी राज्य के 5० लाख से ज्यादा युवाओं की जान से आप खिलवाड़ कर रहे ,वैक्सीनेशन को लेकर आज भी युवा भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में आज भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठीक नहीं है,अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बन गए है । पहाड़ों में संक्रमण रोकने में सरकार नाकाम रही। उन्होंने कहा कि .ब्लैक फंगस को कंट्रोल करने में सरकार नाकाम रही ,अभी भी इंजेक्शन की कमी से मरीजों को अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा,बेकार की बयानबाजी के बजाय धरातल पर जनहित के कामों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

LEAVE A REPLY