रुड़की।सिविल लाइंस चंद्रशेखर चौक पर प्रांतीय उद्योग व्यापार के द्वारा प्रदेश सरकार से मौन व्रत रख व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान देने व बाजार खोले जाने की अनुमति मांगी है।
रुड़की, सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पर 5० दिन से अधिक बंद पड़े प्रतिष्ठानों को खोले जाने की मांग को लेकर एवं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने को लेकर दुकान खोले जाने की मांग सरकार से करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष धीर सिंह की के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों सहित शहर के व्यापारियों ने मौन व्रत रख सरकार से दुकान खोले जाने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष धीर सिंह ने कहा कि लंबे समय से बाजार बंद होने के कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। दुकानें बंद रखने के कारण दुकानदारों को बच्चों की फीस, बैंक किश्त, बिजली और पानी का बिल, दुकान का किराया, कर्मचारियों की तनख्वाह देना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लगातार देनदारी भी बढ़ती जा रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। इस मौन व्रत से व्यापारियों का सीधा संदेश प्रदेश सरकार प्रशासन तक जाएगा।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल:- प्रदेश महासचिव नवीन गुलाटी ने कहा कि जब सरकार अपने राजस्व के लिए बैंक, खनन, निर्माण कार्य आदि खुला रख सकती है तो ऐसे में दुकानें भी खुली रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में प्रत्येक दिन सैकड़ों लोग कार्य करते हैं जहा कोविड गाइडलाइन का पालन भी नहीं कर रहे हैं। जबकि व्यापारी दुकानें नहीं खुलने के बाद भी गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहे हैं। बावजूद इसके उन पर सख्ती की जा रही है।