व्यापारियों के धरने में कांग्रेस का साथ

0
411

देहरादून(नगर संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें व्यापार मंडल द्वारा आयोजित सांकेतिक धरनें में शिरकत कर कर अपना समर्थन देते हुए कहा की सरकार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड 19 संक्रमण काल के चलते पूरे देश में छोटे-छोटे उद्योग धन्धे, होटल व्यवसाय, पर्यटन व्यवसाय एवं अन्य प्रकार के निजी व्यवसाय पूरी तरह बन्द हो गये हैं।
इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में बाजार ना खोलना व्यापारियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के हित में नहीं है। उन्होनें कोरोना काल में तमाम लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस बीच समाज में ऐसे तमाम छोटे व्यापारी हैं। जोकि काफी आर्थिक संकट में है। यह छोटे व्यापारी रोजाना सुबह से लेकर रात तक मेहनत करके परिवार के लिए और रोजी रोटी का इंतजाम करते थे। उन्होंने कहा कि लेकिन मौजूदा समय में के यह छोटे व्यापारी अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। यह लोग काफी पीड़ा में है। उन्होंने कहा कि यह छोटे व्यापारी जो कि दर्जी का काम करते हैं। बूट पोलिस का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि चाट, गोल गप्पे के कारोबार से जूड़े हैं। यही ही नहीं यह छोटे व्यापारी आइसक्रीम से लेकर सड़कों में अन्ये कामों की ठेली लगाकर कर अपने रोजगार करते थे। लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते दर्जी दर्जी का काम करने वाले, गोलगप्पे का काम करने वाले, छोले बेचने का काम करने वाले, आइसक्रीम बेचने काम करने वाले से लेकर अन्य काम से जुड़े लोग इस समय मुसीबत में है ये लोग कोरोना काल से पहले सुबह से रात तक काम करते थे। आज इनका काम पूरा तरह चौपट हो गया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार नें सरकार से मांग की है कि ऐसे छोटे व्यापारियों के लिए इस कोविड कफ्र्यू में उनको अपने काम करने के लिए छूट दी जाए। ताकि वह अपने परिवार का लालन पोषण ठीक से कर सके।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में छोटे व्यापारी काफी तंगी से जूझ रहे हैं। यह लोग बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का पालन पोषण कर पा रहे हैं। ऐसे में सरकार से यह भी मांग है की इनको अपने काम में छूट देने के साथ ही सरकार की ओर से इनको आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ताकि अपने बच्चों का लालन पोषण ठीक से कर पाए। उन्होंने कहा कि बिजली पानी के बिलों में छूट प्रदान की जाये।इस अवसर पर व्यापारी नेता सुनील बांगा नें कहा कि कोरोना का प्रकोप अभी आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए आगे भी दिक्कत जारी रहेगी। इसलिए सरकार को इस समय इन छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित कदम उठाने होंगे। इस दौरान शकील, संजीव कुमार, अर्जुन सोनकर शेखर कपूर, राम कपूर, नरेश कपूर, अजीत सिंह, प्रवीन अरोरा, प्रवीन बांगा, विकास नेगी, भूपेन्द्र वाधवा, फैजल, कपिल नैथानी, कपिल, विनय कुकरेजा, योगेश भटनागर, नवीन, शशि पंकज, हरविन्दर पाल, इकरार, भूरा, नौशाद आदि कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY