बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर शुरू की गई निशुल्क जूम क्लासेस

0
228

जिला कांग्रेस कमेटी ने 2०2० व 2०21 में 1०वीं व 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए लिया निर्णय
विकासनगर(मनोज सैनी)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर द्वारा सुर रेहबर फाउंडेशन व युवा शक्ति संगठन के सहयोग से लॉकडाउन के कारण अच्छी शिक्षा से वंचित छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क जूम क्लासेज प्रारंभ की गई हैं। जिसकी घोषणा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर द्वारा अपने विकासनगर स्थित कार्यालय में की गई। जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने बताया कि यह निशुल्क कक्षाएं कक्षा 1 से 12वीं तक चलाई जाएंगी, जिसमें एक जूम आईडी होगी जिसके माध्यम से कोई भी छात्र-छात्राएं इसमें जुड़ सकेगा।जूम क्लासेस में देश के अनुभवी शिक्षक अपनी सेवाएं छात्र छात्राओं को देंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य उस छात्र छात्राओं तक अच्छी शिक्षा को पहुंचाना है जो कहीं ना कहीं लॉकडाउन के कारण शिक्षा से पिछड़ रहे है। जूम क्लास के लिये छात्र छात्राएं मोबाईल नं० 87913858०9 पर जुड सकेंगे। साथ ही जिला अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि इस फोन नंबर पर कॉल व व्हाट्सएप के माध्यम से जूम आईडी उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किये इस शिक्षा वितरण अभियान में कई शिक्षक विदेश से भी शामिल होंगे। इस अवसर पर डॉक्टर सुजैन सरकार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष राहुल वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन वर्मा, रेचल, सोशल मीडिया अध्यक्ष रिंकू कनौजिया, रघुवीर मान, गौरव, बलजीत सिंह, अभी राजन सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY