नशा तस्करों पर मणिकांत का शिकंजा

0
161

उत्तरकाशी(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों के खिलाफ लम्बे समय से ऑपरेशन चला रखा है और इस ऑपरेशन में अब तक दर्जनों तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। इसी ऑपरेशन को आगे बढाते हुए पुलिस ने जहां 35 पेटी अंग्रेजी शराब की पकडी तो वहीं ढोढा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
जनपद के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ ऑपरेशन चलाने की कमान दी हुई है और इसी के चलते गेवला चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ चैकिंग के दौरान एक मैक्स गाडी यूके1०ए-०331 रोकी जिसमें से 33 अग्रेजी शराब की पेटियों के साथ उत्तरकाशी निवासी पॉलीलाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं ए.डी.टी.एफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने 38 किलो डोडा पोस्त के साथ हरविंदर निवासी हरियाणा व जिंद हरियाणा निवासी मेजर सिंह को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY