सरकार के खिलाफ भड़कने लगा आक्रोश

0
144

प्रदेश भर में प्रदर्शन के बाद अब दून के व्यापारी भी सड़कों पर
देहरादून(नगर संवाददाता)। हरिद्वार, हल्द्वानी, रूद्रपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में सरकार के खिलाफ आक्रोश के बाद अब दून की सड़कों पर यहां के व्यापारी भी उतर आये है और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और दुकाने खोलने का समय निर्धारित किये गये जाने की मांग की है और कहा कि इसके साथ ही साथ बिजली पानी के टैक्स में छूट प्रदान की जाये सहित अनेक मांगों को लेकर आंदोलनरत है।
यहां बड़ी संख्या में व्यापारी दून वैली व्यापार मंडल व अन्य संगठनों के बैनर तले घंटाघर स्थित न्यू मार्केट में इकटठा हुए और वहां पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि उनका व्यापार चौपट हो रहा है और बिजली, पानी, टैक्स के साथ ही दुकान में काम कर रहे कर्मचारियों का वेतन कहां से देंगें और इससे व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और इस दौरान व्यापारियों ने चिल्ला चिल्ला कर कहा कि उनका व्यापार बर्बाद हो गया है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगातार बाजार खोलने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है जिससे आज मजबूर होकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश हो रहे है। उनका कहना है कि लगातार सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है और अब इस अन्याय को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और अब सड़कों पर उतरने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं रह गया है। इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि कोरोना नियंत्रण होने पर राशन की दुकानों की तरह बाजार खुलने की अनुमति दी जाय जिससे व्यापारी अपना कामकाज आरंभ कर सके और अपने व परिवार का लालन पालन कर सके। इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया लेकिन आज तक उनके हितों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है।
इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि बाजार में दुकानें खोलने का समय सुनिश्चित किया जाये और आज व्यापारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और उन्हें फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स घोषित किया और उन्हें आर्थिक पैकेज भी दिया जाय, साथ ही उनके बिजली, पानी के बिल व टैक्स को पूर्ण रूप से छूट दी जाये और जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को तेज करेंगें। व्यापारियों ने कहा कि इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी। इस अवसर पर अनेक व्यापारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY