संवाददाता
देहरादून। कोतवाली पुलिस द्वारा राज्य सरकार के मंत्रियो व नेताओं के दबाव में आकर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व पार्षद नगर निगम देहरादून आयुष गुप्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
यहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हॉल पहुंचे जहां पर राज्य सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया और कहा कि सहारनपुर चौक के पास हुए झगड़े में अनावश्यक रूप से इस मामले का राजनीतिकरण किया गया है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व पार्षद नगर निगम देहरादून आयुष गुप्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध किया जा रहा है और यह मुकदमा राजनीति स प्रेरित है व एनएसयूआई इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करती आ रही है कि आयुष गुप्ता पर लगाये गये झूठे मुकदमें को तत्काल वापस लिये जाने की आवश्यकता है अन्यथा प्रदेश भर में आंदोलन की शुरूआत की जायेगी। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि विगत 3० मई 2०21 को सहारनपुर चौक के पास हुए झगड़े में कोतवाली पुलिस द्वारा सरकार के मंत्रियों व नेताओं के दबाव में आकर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व पार्षद नगर निगम देहरादून आयुष गुप्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार लगातार विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाकर अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही है इससे पूर्व में भी कई एनएससयूआई कार्यकर्ताओं पर बेवजह मुकदमें लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई इसके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता पर लगे मुकदमे की निष्पक्ष जांच नहीं की गई व मुकदमा तत्काल वापस नहीं लिया गया तो एनएसयूआई सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष सौरभ ममगांईं, महानगर अध्यक्ष अभिषेक डोबरियाल, आदित्य बिष्ट, वासु शर्मा, प्रियांशु गौड़, सागर पुंडीर, आयुष आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
