पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर भड़के भाजपाई

0
230

डोईवाला(पवन सिंघल)। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे आने के बाद त्रिमूल कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा को लेकर डोईवाला भाजपा ने आक्रोश जताया। और डोईवाला एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की। आज भाजपा कार्यकर्ता डोईवाला तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने बंगाल हिंसा को लेकर आपत्ति जताते हुए त्रिमूल कांग्रेस कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि बंगाल में सरेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिसका भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण जोर विरोध करते हैं। इसी संबंध में आज उप-जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया है, और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता दिनेश सजवान, पंकज शर्मा, मनमोहन नौटियाल, गुरजीत सिंह लाडी, प्रदीप नेगी, सुंदर लोधी, प्रकाश कोठारी, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY