पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर भाजपाई नाराज

0
199

गजेंद्र चौहान
पुरोला/उत्तरकाशी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलो के विरोध में पुरोला , बड़कोट, चिन्यालीसौड, भटवाड़ी, उत्तरकाशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी पुरोला के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की हैं। भाजपाइयों ने ज्ञापन में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी की जीत के बाद टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं पर चुन चुन कर हमले कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि अभी तक 7० से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है और ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल भारत मे न हो कर पाकिस्तान में है ज्ञापन में कहा गया है कि ममता सरकार का इतिहास है कि ओ भारतीय संविधान में विश्वास नही रखती जिससे कि वहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानों व घरों को निशाना बनाया जा रहा है और महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया ज्ञापन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा रोकने व शांति बहाली करने के लिए शीघ्र ही राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीचंद शाह,बलदेव रावत,सतेंद्र राणा,जगमोहन पंवार,सुनील भंडारी,राजेन्द्र गैरोला,सोवेंद्र चौहान, चरण शाह,नवीन गैरोला,चंडी प्रसाद,ओमप्रकाश नोडियाल आदि लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY