उर्मिला के नार्को टेस्ट से पहले विनोद आर्य का बजा भोपू
4500 सौ पन्नों की कथित चैट के पीछे किसका दिमाग?
चार साल बाद किसके इशारे पर नया खेल!
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराऽंड की सियासत में अंकिता भंडारी हत्याकांड की आग एक बार फिर भड़क उठी है। इस बार सवाल केवल उस रहस्यमयी वीआईपी का नहीं है, जिसकी पहचान को लेकर लंबे समय से प्रदेश में बहस चल रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अंकिता के हत्याकांड में तीन लोगों को अदालत आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है, उसी मामले के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य आिऽर चार साल बाद हजारों पन्नों की कथित चौट लेकर मीडिया के सामने क्यों आए? वह भी ऐसे समय में, जब उर्मिला सनावर के नार्काे और पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सवाल तैर रहे हैं कि 4500 सौ पन्नों की कथित चैट का भोपू हत्यारे के पिता ने आखिर किसके कहने पर बजाया है और इस खेल में पर्दे के पीछे किसका दिमाग चल रहा है?
यह महज संयोग है या इसके पीछे कोई सोची-समझी रणनीति? इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है, लेकिन विनोद आर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कई ऐसे सवाल पैदा कर दिए हैं, जिनसे अब जांच एजेंसियां भी मुंह नहीं मोड़ सकतीं। हरिद्वार में रविवार को मीडिया के सामने आए विनोद आर्य ने अंकिता और उसके मित्र के बीच हुई कथित व्हाट्सऐप बातचीत के हजारों पन्नों का हवाला दिया। अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में इनकी संख्या करीब 4,085 से 4,800 पन्नों तक बताई गई है। ऐसे में सबसे पहला सवाल दस्तावेजों की वास्तविक संख्या और उनकी प्रामाणिकता का है। आिऽर यह चौट किसने निकाली? किस डिजिटल उपकरण से प्राप्त हुई? किसने विनोद आर्य को उपलब्ध कराई? क्या इनकी फॉरेंसिक जांच हुई है? क्या पूरी बातचीत सामने रऽी गई है या केवल चुनिंदा अंश सार्वजनिक किए गए हैं? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल, यदि इनमें जांच को प्रभावित करने वाले तथ्य मौजूद थे तो ये दस्तावेज चार साल बाद सार्वजनिक करने की नौबत क्यों आई?
विनोद आर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस का सबसे संवेदनशील पहलू अंकिता के माता-पिता पर लगाए गए आरोप हैं। उन्होंने कथित चौट के आधार पर माता-पिता और अंकिता के मित्र की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके िऽलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है लेकिन यहां एक बेहद गंभीर सवाल ऽड़ा होता है। जिन माता-पिता ने अपनी जवान बेटी को ऽोया, जो वर्षों से इंसाफ की मांग कर रहे हैं, उन्हीं को अब मुख्य दोषी के पिता के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। विनोद आर्य के आरोप अभी प्रमाणित तथ्य नहीं हैं। अदालत अंकिता की हत्या के मामले में पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को दोषी ठहरा चुकी है। ऐसे में किसी युवती की निजी बातचीत के चुनिंदा अंश दिऽाकर हत्या के न्यायिक निष्कर्ष को ऽारिज नहीं किया जा सकता। क्या यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल अपने बेटे का बचाव करने के लिए थी या इसके पीछे सार्वजनिक बहस को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश है? इस सवाल का उत्तर भी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच से ही मिल सकता है।
अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर चल रही जांच के बीच उर्मिला सनावर ने नार्काे और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अदालत में सहमति दी है। दोनों परीक्षण गुजरात के गांधीनगर में प्रस्तावित हैं। इनकी तारीऽ अभी तय नहीं हुई है। ऐसे संवेदनशील समय पर विनोद आर्य का सामने आना राजनीतिक और सामाजिक बहस को नई दिशा दे रहा है। एक तरफ सीबीआई से कथित वीआईपी की पहचान स्पष्ट करने की अपेक्षा है, दूसरी तरफ विनोद आर्य ने दावा कर दिया कि मामले में कोई वीआईपी था ही नहीं। आिऽर इतने विश्वास के साथ यह दावा किस आधार पर किया गया? क्या उनके पास ऐसा कोई स्वतंत्र साक्ष्य है, जो जांच एजेंसियों के पास नहीं है? यदि है, तो उसे मीडिया के बजाय जांच और न्यायिक प्रक्रिया के सामने प्रमाण सहित क्यों न रऽा जाए? 30 मई 2025 को अदालत ने पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को हत्या का दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। फैसले में चिकित्सकीय साक्ष्य, गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज जैसे तथ्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके बावजूद विनोद आर्य ने दावा किया कि अंकिता की हत्या नहीं हुई। यह दावा अदालत के निष्कर्ष से सीधे टकराता है। अब सवाल केवल विनोद आर्य से नहीं, व्यवस्था से भी है। हजारों पन्नों की कथित चौट की डिजिटल सत्यता कौन जांचेगा? दस्तावेजों का वास्तविक स्रोत कौन बताएगा? और क्या जांच एजेंसियां यह पता लगाएंगी कि इन दस्तावेजों में कोई छेड़छाड़ या संदर्भ से अलग प्रस्तुति तो नहीं हुई?
अंकिता हत्याकांड उत्तराऽंड के लिए केवल एक आपराधिक घटना नहीं रहा। इसने महिला सुरक्षा, सत्ता के प्रभाव और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास जैसे गंभीर सवाल ऽड़े किए हैं। ऐसे में अंकिता के माता-पिता के विरुद्ध नए आरोप उनके न्याय संघर्ष को और कठिन बना सकते हैं। इन आरोपों पर माता-पिता का पक्ष सुनना भी उतना ही जरूरी है। फिलहाल इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उनकी ताजा प्रतिक्रिया की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रदेश में इस घटनाक्रम को लेकर विरोध और आक्रोश बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन किसी भी जनभावना का आधार सच और न्याय होना चाहिए, अफवाह या अप्रमाणित आरोप नहीं। विनोद आर्य अपने बेटे की बेगुनाही का दावा कर रहे हैं। उर्मिला सनावर के प्रस्तावित वैज्ञानिक परीक्षणों को लेकर अलग चर्चा चल रही है। कथित वीआईपी की पहचान को लेकर भी सवाल बने हुए हैं। अब सीबीआई को यह स्पष्ट करना होगा कि इन नए दावों में जांच योग्य क्या है और कौन-से सवाल पहले ही साक्ष्यों के आधार पर तय हो चुके हैं।
सबसे तीऽा सवाल यही हैकृजिस बेटी के हत्याकांड में अदालत दोषियों को उम्रकैद सुना चुकी है, उसकी मौत के चार साल बाद अचानक उसके माता-पिता को ही सवालों के घेरे में लाने की जरूरत क्यों पड़ी? विनोद आर्य को अपने बेटे के पक्ष में कानूनी लड़ाई लड़ने का अधिकार है। लेकिन अंकिता की निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस का हथियार बनाने से पहले यह साबित करना भी जरूरी है कि प्रस्तुत दस्तावेज असली, संपूर्ण और प्रासंगिक हैं। अब उत्तराऽंड को नए आरोपों का शोर नहीं, उन सवालों के जवाब चाहिए जो चार साल बाद भी अनुत्तरित हैं। क्योंकि अंकिता अब अपना पक्ष रऽने के लिए जीवित नहीं है। इसलिए उसके नाम पर बोलने वाले हर व्यत्तिफ़ की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सच बोलना है चाहे वह सच किसी के भी िऽलाफ क्यों न जाता हो।


/>



/>