गौचर मेले में धाामी का ऐलान विकास की सौगात से चमकेगा चमोली

0
10

चमोली(संवाददाता)। उत्तराऽंड की ऐतिहासिक व्यापारिक विरासत और लोक संस्कृति के प्रतीक गौचर मेले का शनिवार को भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का विधिवत शुभारंभ करते हुए विकास, रोजगार और पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएं सामने रऽीं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराऽंड की पहचान केवल उसकी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों से नहीं, बल्कि उसकी समृद्ध संस्कृति, मेहनतकश लोगों और स्थानीय उत्पादों से भी है। सात दिवसीय मेले के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने गौचर और गैरसैंण की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 37 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं, लंबे समय से चर्चा में रहे सिमली अस्पताल से जुड़े मामले के समाधान के लिए शीघ्र कमेटी गठित करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1943 में भोटिया व्यापार मेले के रूप में शुरू हुआ गौचर मेला आज उत्तराऽंड की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान बन चुका है। कभी भारत-तिब्बत व्यापार का प्रमुऽ केंद्र रहे गौचर में ऊन, पश्मीना, जड़ी-बूटियों और स्थानीय उत्पादों का कारोबार होता था। बदलते समय के साथ मेले का स्वरूप भले ही बदला हो, लेकिन इसकी ऐतिहासिक महत्ता आज भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि गौचर मेला केवल मनोरंजन या सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों, छोटे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए आर्थिक अवसरों का महत्वपूर्ण मंच है। मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन और रोजगार की चुनौतियों का उल्लेऽ करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को अपने ही गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। कृषि, बागवानी, पर्यटन, होमस्टे, पशुपालन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तराऽंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार दिलाने के लिए शुरू किए गए श्हाउस ऑफ हिमालयाजश् ब्रांड का कारोबार छह करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इससे पहाड़ की महिलाओं, किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। मेले के मंच से मुख्यमंत्री ने सिमली अस्पताल से जुड़े मामले पर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि संबंधित विषय के समाधान के लिए शीघ्र कमेटी गठित की जाएगी, जो सभी पक्षों को सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेगी। इसके अलावा क्षेत्र में प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग पर भी मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुऽ अपनाते हुए स्थानीय स्तर पर उपयुत्तफ़ भूमि चिह्नित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अमृत 2-0 योजना के अंतर्गत 32-45 करोड़ रुपये की गौचर नगरीय पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 4-59 करोड़ रुपये की लागत से गैरसैंण नगरीय पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से दोनों क्षेत्रें में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रें तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने चारधाम सड़क परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का उल्लेऽ करते हुए कहा कि इनसे चमोली समेत पूरे पर्वतीय क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई गति मिलेगी। सीमांत गांवों को सुविधाओं से जोड़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। समारोह में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार ललित प्रसाद लऽेड़ा को श्गोविन्द प्रसाद नौटियाल स्मृति सम्मान-2026 तथा वरिष्ठ लेऽक एवं प्रकाशक कीर्ति नवानी को श्पंडित महेशानन्द नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान-2026श् से सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मेले के संस्थापक स्वर्गीय गोविन्द प्रसाद नौटियाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रें और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक भूपाल राम टम्टा, विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। गौचर मेले के मंच से मुख्यमंत्री ने संस्कृति संरक्षण के साथ विकास का संदेश दिया है। पेयजल योजनाओं का लोकार्पण और सिमली अस्पताल के मुद्दे पर कमेटी गठन की घोषणा महत्वपूर्ण कदम हैं। हालांकि, क्षेत्र की जनता के लिए असली कसौटी यही होगी कि पेयजल योजनाओं का लाभ घर-घर तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंचता है और सिमली अस्पताल से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान कब निकलता है। गौचर मेले ने एक बार फिर उत्तराऽंड की गौरवशाली विरासत को सामने रऽा है, लेकिन इस विरासत को सहेजने के साथ पहाड़ के युवाओं को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उतना ही जरूरी है।

LEAVE A REPLY