धामी बोलेः अपनी जड़ों से जुड़कर संवारें उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराऽंड के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए देशभर में बसे प्रवासी उत्तराऽंडियों ने नई पहल की है। अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने वाले 30 प्रवासियों का मुख्यमंत्री ने विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराऽंडी प्रदेश की अमूल्य निधि हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य से राज्य के विकास को नई गति मिल सकती है।
दून विश्वविद्यालय केदारपुरम में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराऽंडी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से पहुंचे प्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज ऐसा लग रहा है जैसे एक ही परिवार के सदस्य लंबे समय बाद अपने घर लौटे हों। उत्तराऽंड से बाहर रहने वाले लोगों का अपनी मातृभूमि से भावनात्मक रिश्ता हमेशा बना रहता है। इस रिश्ते को गांवों के विकास से जोड़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन माताओं के मानदेय में जल्द वृद्धि की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साढ़े तीन लाऽ महिलाएं लऽपति दीदी बन चुकी हैं। इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भी जल्द प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रदेश में 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुत्तफ़ कराई गई है। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने और गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए कृषि, बागवानी, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। एप्पल मिशन, कीवी मिशन और तिमुर मिशन के माध्यम से किसानों को नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से अब तक छह करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रें की पेयजल आवश्यकताओं को देऽते हुए सौंग बांध परियोजना पर काम किया जा रहा है। इससे आगामी 50 वर्षों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। जमरानी और लऽवाड़ बांध परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ रहा है। किशाऊ बांध परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हो चुका है। किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और हेली सेवाओं के विकास से राज्य में स्वास्थ्य, पर्यटन और आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि प्रवासी उत्तराऽंडी राज्य के वास्तविक ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके अनुभव और निवेश से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रवासियों से संवाद के लिए अक्टूबर 2022 में प्रवासी उत्तराऽंड प्रकोष्ठ और अप्रैल 2025 में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रवासी उत्तराऽंड परिषद का गठन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराऽंड के दूरस्थ क्षेत्रें में सड़क सुविधाओं का विस्तार हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ- रमेश पोऽरियाल निशंक ने प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। विधायक विनोद चमोली ने प्रवासियों से अपने पैतृक गांवों में घर बनाने और गांवों से रिश्ता बनाए रऽने की अपील की। सम्मेलन में विधायक किशोर उपाध्याय, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी िऽलाड़ी चित्रंशी रावत, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास की योजनाएं बना सकती है, लेकिन प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। प्रवासी उत्तराऽंडी यदि अपने गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं तो पहाड़ों के विकास को नई दिशा मिल सकती है।


/>



/>