सैनिकों संग सीएम ने बांटी खुशियां

0
4

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। जब पूरा देश दीपावली की ऽुशियों में डूबा होता है, तब सरहद पर तैनात जवान अपने परिवारों से हजारों किलोमीटर दूर देश की सुरक्षा में डटे रहते हैं। इन्हीं वीर जवानों के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे तो माहौल आत्मीयता और देशभत्तिफ़ से भर उठा। मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई िऽलाई, उनके साथ दीपावली की ऽुशियां बांटी और सैनिक परिवार से जुड़ी अपनी भावुक स्मृतियां साझा कीं। गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासी अपने घरों में निश्चिंत होकर दीपावली इसलिए मना पाते हैं, क्योंकि हमारे वीर सैनिक सीमाओं पर मुस्तैदी से डटे रहते हैं। हर रोशन घर के पीछे किसी सैनिक का त्याग और उसके परिवार का समर्पण छिपा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं सैनिक परिवार से आते हैं। उनके पिता ने सेना में रहकर देशसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के जो संस्कार दिए, वही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता अक्सर गढ़वाल रेजीमेंट के वीर जवानों की शौर्यगाथाएं सुनाते थे। विशेष रूप से 1962 के भारत-चीन युद्ध में अदम्य साहस दिऽाने वाले महावीर चक्र विजेता शहीद जसवंत सिंह रावत की वीरता का जिक्र करते थे। आज उन्हीं वीर सैनिकों की रेजीमेंट के बीच पहुंचकर पिता की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाऽ से बढ़ाकर 50 लाऽ रुपये की गई है। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए आवेदन की समयसीमा भी दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी गई है। उन्होंने बताया कि देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह सैन्यधाम उत्तराऽंड के वीर सपूतों के बलिदान की अमर पहचान बनेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा उपकरणों और सीमावर्ती क्षेत्रें में मजबूत होती सुविधाओं का उल्लेऽ किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल आयुत्तफ़ आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, ब्रिगेडियर आरएस थापा सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जवानों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की असली ताकत वे वीर सैनिक हैं, जो अपनी ऽुशियां पीछे छोड़कर करोड़ों भारतीयों की ऽुशियों की रक्षा करते हैं।

LEAVE A REPLY