होटल एसोसिएशन अपने प्रतिष्ठानों पर नहीं लगाएगा स्मार्ट मीटर

0
8

प्रमुख संवाददाता
उत्तरकाशी/ देहरादून। होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का खिलाफ आज यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को विरोध पत्र सौंपकर पूर्ववर्ती डिजिटल मीटरों को स्थापित किया जाएं एवं विद्युत आपूर्ति को स्मार्ट सर्विस के तर्ज पर अपडेट करने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सदस्य स्मार्ट मीटरों को अपने प्रतिष्ठानों में नहीं लगाएगा।
यहां होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूडा एवं सचिव सुभाष सिंह कुमांई ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड उत्तरकाशी के माध्यम से होटलों में स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है। उनका कहना है कि जिन होटल व्यवसायियों ने स्मार्ट मीटर लगवाये गये है, जिसका आंकलन करने के पश्चात देखने में आया है की स्मार्ट मीटर में पूर्व में लगे डिजिटल मीटरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा बिलिंग आ रही है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि कुछ वर्ष पहले ही पुराने मीटरों को हटाकर डिजिटल मीटर लगवाये गये थे, अब पुनः स्मार्ट मीटर के नाम पर अनावश्यक डिजिटल मीटरों को बदला जा रहा है। पत्र में कहा है कि जबकि डिजिटल मीटर सही काम कर रहें है।
पत्र में कहा है कि ऊर्जा मंत्री भारत सरकार ने संसद में अवगत करवाया गया है कि स्मार्ट मीटर लगाना पूर्णता स्वैच्छिक है, जिसमें किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की जाएगी। होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी स्मार्ट मीटर का पूर्ण विरोध करता है एवं कहा कि एसोसिएशन का कोई भी सदस्य अपने प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर नहीं लगवायेगा।
उन्होंने पत्र में कहा है कि साथ ही आज हर व्यवसाय के लिए विद्युत आपूर्ति अति आवश्यक है। पत्र में कहा गया कि विशेषकर छह माह चलने वाली चारधाम यात्रा दौरान अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि औसतन 60 से 70 दिन चलने वाली यात्रा से व्यसायियों को सालभर के व्यय पूरे करने होते है, लेकिन कई बार देखने में आता है कि बिना पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति कई घण्टों तक बन्द रहती है। उनका कहना है कि जिसका नाकारात्मक असर होटल व्यवसाय पर पडता है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि होटल एसोसिएशन के जिन सदस्यों के प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगवाए गए है उनके स्मार्ट मीटरों को हटा कर पूर्ववर्ती डिजिटल मीटरों को स्थापित किया जाएं एवं विद्युत आपूर्ति को स्मार्ट सर्विस के तर्ज पर अपडेट करने की मांग की गई है।
बॉक्स
गंगोत्री नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित, डीएम से मिलेंगे
उत्तरकाशी (संवाददाता)। होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी की बैठक में गंगोत्री नेशनल हाईवे के चौडीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में ज्ञानसू से हीना तक सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। सड़क अत्यंत खराब है और नेशनल हाईवे के संबंध में शीघ्र ही जिलाधिकारी से होटल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि एक सप्ताह में प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूडा, बिन्देश कुडियाल, अशोक सेमवाल, रोशन लाल उनियाल, दीपेंद्र पंवार, अरविंद कुकरेती, सुंदर लाल पंत, जमेंद्र पाल, नवीन कोहली, सुरेश राणा, सुकेश नौटियाल, शूरवीर सिंह चौहान, राजेंद्र पंवार, रवि सिंह नेगी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY