पेपर लीक व भ्रष्टाचार में पहले पायदान पर है उत्तराखंड

0
4

छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता पर सभी को दी बधाई
राहुल गांधी जब लोगों की आवाज उठाते है तो व्यवधान डालती है भाजपा
नगर संवाददाता
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा है कि पेपर लीक व भ्रष्टाचार में प्रदेश पहले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भगवान राम तक को नहीं छोड़ा और राम मंदिर व बद्रीनाथ धाम से चढ़ावा चोरी तक कर दिया, इससे यह साबित होता है कि इस चोरी में भाजपा की हिस्सेदारी है।
यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राज्य सरकार के तमाम बाधाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छात्रों की गूंज संवाद कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा और युवाओं, छात्रों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग करते हुए सरकार को अपनी उपस्थिति का एहसास करा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए अनुमति दी और फिर रद्द कर व्यवधान डालने का काम किया।
उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी लोगों की आवाज उठाते है तो भाजपा डर जाती है, कांप जाती है, जब संसद में भी बोलते है तो वहां पर व्यवधान किया जाता है और यहां तक की माइक भी बंद कर दिया जाता है लेकिन इससे राहुल गांधी पीछे हटने वाले नहीं है। शैलजा ने कहा है कि आखिरकार केंद्र व प्रदेश की सरकार राहुल गांधी से क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक भी भ्रष्टाचार का एक नमूना है जो दीमक की तरह सिस्टम को खत्म करने में लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी में भाजपाईयों की संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी दशा में खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, खनन माफिया, भू माफिया कब्जे हो रहे है और इन्हें रोकने की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि आखिरकार विपक्ष लोगों की आवाज नहीं उठाएगा तो कौन उठाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को जागरूक किया जाएगा । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडके, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी एवं वरिष्ठ नेता उत्तराखंड आएंगे और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस पार्टी का होगा जैसा जनता कह रही है।
उन्होंने कहा कि धोखे से सरकार बनाना भाजपा की मानसिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस स्वच्छ सरकार बनाएगी और इसके लिए जनता अपना मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव समय से पहले हो या निर्धारित समय पर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और वहीं जनता भी तैयार है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि युवाओं ने सरकार को आइना दिखाने का काम किया है और भारी बारिश के बावजूद भी छात्रों व युवाओं के कदम नहीं रूके।
उन्होंने कहा कि नाचने की बात भाजपा की सोच है और छोटी सोच की बात करना बंद करना चाहिए। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान कई लोग कांग्रेस से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि वोट से जुड़ने की प्रक्रिया गतिमान है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सजग है।
उन्होंने कहा कि सरकार व आयोग की प्रक्रिया पर पैनी नजर रखे हुए है, क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा के साथ है और हमारे साथ बीएलए के रूप में निष्ठावान कार्यकर्ता है। टीम चाक चौबंद है, उन्होंने कहा कि मृतक, अपसेंट और कुछ के फार्म जमा नहीं किए है। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया कि जल्द ही चुनाव आयोग से मुलाकात की जाएगी।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रीतम सिंह, डा. हरक सिंह रावत, करन माहरा, काजी निजामुददीन, भुवन कापड़ी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY