अपराध कर बच निकलने का दौर खत्म

0
3

दून में अपराधियों पर टूट रहा डोबाल का कहर
पुलिस कप्तान की सख्ती से थर्राया अपराध जगत
देहरादून। जनपद के पुलिस कप्तान ने अपराधियों को यह संदेश दे दिया है कि अगर उन्हें यह भ्रम है कि वह अपराध करके भाग जायेंगे तो अब वो दौर खत्म हो चुका है क्योंकि हर गुनाहगार पर अब उनकी नजर है और जो भी अपराध करेगा उसे इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। अपराधजगत को यह इल्म हो चुका है कि अपराध करने के बाद उन्हें जीवनभर पछताना पडेगा क्योंकि पुलिस कप्तान के तीसरे से वह नहीं बच पायेंगे। दून में अपराधियों पर टूटता कप्तान का कहर अपराधजगत में एक बडा खौफ पैदा कर चुका है। जनपद के अन्दर अपराधियों पर दिखाई दे रही बडी कार्यवाही आवाम को सुकून दे रही है कि पुलिस कप्तान मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त उत्तराखण्ड के विजन को धरातल पर सच साबित कर रहे हैं।
राजधानी देहरादून में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की आक्रामक कार्रवाई लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। जनपद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाए हुए है, जिसके चलते अपराध कर फरार होने वाले कई आरोपी या तो सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं या फिर पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए जा रहे हैं। लगातार हो रही धरपकड़ और मुठभेड़ों के चलते अपराध जगत में बेचौनी का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हत्या, लूट, डकैती, गैंगवार, नशा तस्करी, वाहन चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून को चुनौती देने वालों के लिए जनपद में कोई स्थान नहीं है।
हाल के महीनों में कई चर्चित मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ मामलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करने वाले आरोपी घायल हुए और बाद में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की जाती है और अपराधियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कठोर कदम उठाए जाते हैं। जनपद में बढ़ी पुलिस की सक्रियता का असर यह है कि अपराधियों के बीच गिरफ्तारी का भय लगातार बढ़ा है। रात्रि गश्त, सत्यापन अभियान, सीसीटीवी निगरानी, खुफिया तंत्र और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से पुलिस अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अपराधी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मैदान में सक्रिय है और अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान निरंतर जारी है।

LEAVE A REPLY