धंधेबाजी से जोडी सम्पत्ति पर कप्तान का होगा एक्शन
प्रमेंद्र ने अपराध से दौलत कमाने वालों का बनाया डोजर
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री बार-बार ऐलान कर चुके हैं कि अपराध से दौलत कमाने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा और उनकी अपराध से कमाई दौलत को सीज किया जायेगा। मुख्यमंत्री के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस कप्तान ने अपराध से दौलत कमाने वालों का एक बडा डोजर तैयार किया है। कप्तान ने अपनी रडार हर उस अपराधी और धंधेबाज पर लगा रखी है जिन्होंने अपराध से दौलत का साम्राज्य खडा कर रखा है और उन्होंने धंधेबाजी से दौलत जोडने वालों को खुला अल्टीमेटम दे दिया है कि अब उनकी काली कमाई पर बडा एक्शन होगा और उनकी अपराध से कमाई गई सम्पत्तियों को सीज करके यह संदेश दिया जायेगा कि अपराध से कमाई दौलत पर उनकी नजर है और वह सारी सम्पत्तियां सीज की जायेंगी जो अपराध करके कमाई गई हैं।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने क्रिकेट सट्टे, सट्टा, शराब तस्करी और भूमाफियागिरी करके दौलत कमाकर अपना बडा साम्राज्य खडा करने वाले धंधेबाजों पर बडा एक्शन करने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस कप्तान ने एक-एक धंध्ेोबाज के चेहरे स्कैन करके उनकी सम्पत्तियों को खंगालने का गोपनीय ऑपरेशन शुरू किया और हर अपराध से कमाने वाली सम्पत्तियों के शैतानों का उन्होंने डोजर बना लिया है और जल्द वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए ऐसे सभी धंधेबाजों पर बडा प्रहार करेंगे जो अपराध की कमाई से अपना बडा साम्राज्य खडा कर चुके हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को अपराधमुक्त करने का संदेश दे रखा है और उन्होंने दो टूक चेतावनी दे रखी है कि राज्य के अन्दर हर अपराधी और धंधेबाजों की अपराध से कमाई गई सम्पत्तियों को सील करके यह संदेश दिया जायेगा कि अब राज्य के अन्दर वो सबकुछ नहीं चलेगा जो एक दशक से चलता आ रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को राजधानी में अपराधियों और माफियाओं पर बडा प्रहार करने का खुला आदेश दिया हुआ है और उन्हें दो टूक कहा है कि जनपद को अपराधमुक्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने अपनी पारी की शुरूआत करते ही अपराधियों को दो टूक अल्टीमेटम दे दिया था कि अगर उन्होंने जनपद के अन्दर तिनकाभर भी अपराध करने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका बडा खामियाजा भुगतना पडेगा।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल रात के अंधेरे में खुद सडकों पर गोपनीय तरीके से चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई पुलिस व्यवस्था को परखने के लिए निकल पडते हैं और वह इस बात पर भी अपना पूरा ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं कि रात में सडकों पर बेलगाम वाहन मौत की रेस तो नहीं लगा रहे जिसके चलते सड़क पर चलने वाले किसी भी व्यक्ति को इनका शिकार होना पड जाये। पुलिस कप्तान ने शहर से लेकर देहात तक उन तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले शैतानों की नाक में नकेल डाल दी है जो अपने आपको रईसजादा मानकर महंगी गाडियों को सडकों पर इस तरह दौडाते थे मानो शहर में उन पर नजर रखने वाला कोई न हो। पुलिस कप्तान की सख्ती का ही परिणाम है कि आज शहर से लेकर देहात तक सडकों पर बेलगाम होकर वाहन चलाने वालों ने अपने इस खतरनाक खेल को खेलना बंद कर दिया है। पुलिस कप्तान ने अपराधियों और धंधेबाजों की कमर तोडने के लिए एक बडी रणनीति के तहत ऑपरेशन शुरू किया है जिसमें अपराधियों और धंधेबाजों द्वारा अपराध से कमाई गई अकूत दौलत पर एक्शन करने के लिए उन सबके डोजर बनाने शुरू कर दिये हैं जिन्होंने अपराधजगत में अपना दबदबा कायम करके अकूत दौलत कमाकर आवाम को अपना भौकाल दिखा रखा था। पुलिस कप्तान का दो टूक कहना है कि अपराध से कमाई गई हर सम्पत्ति को चिन्हित करके उन्हें सील किया जायेगा चाहे अपराधी और धंधेबाज कितना भी पहुंच वाला क्यों न हो।
