केदारनाथ में धामी-धामी का शोर

0
6

श्रद्धालु बोल रहे गजब के हैं सीएम
पुलिस कप्तान रोज श्रद्धालुओं को करा रही सुगम दर्शन
रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को अलौकिक बनाने के लिए डीएम और पुलिस कप्तानों को दो टूक संदेश दे रखा है कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराये जायें और उन्हें आस्था के पथ पर सुरक्षा का भाव दिखाई दे। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमडा हुआ है और बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन कराने के लिए पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। पुलिस कप्तान श्रद्धालुओं के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद कर रही हैं कि आस्था के पथ पर आकर उन्हें कैसा अनुभव हो रहा है। केदारनाथ में आने वाले श्रद्धालु मुख्यमंत्री की व्यवस्थाओं को देखकर गदगद हो रखे हैं और वह मुख्यमंत्री का थैक्स कर रहे हैं कि उन्हांेने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन कराने से लेकर हर व्यवस्था कराने के लिए जो एक बडी तैयारी की है उससे उनकी यात्रा अलौकिक हो रही है। मुख्यमंत्री का दो टूक कहना है कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की लाइफ लाइन है और चारधाम यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालु को यह भाव दिखे कि सरकार सरकार ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए कितने बडे इंतजाम किये हुये हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।
पहले चार दिनों में यह संख्या सवा लाख तक पहुंच चुकी है। सुगम एवं सुरक्षित यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर यात्रियों ने संतोष व्यक्त किया है। धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के एक समूह ने पुलिस कप्तान निहारिका तोमर से अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में तैनात पुलिस व प्रशासनिक टीम द्वारा यात्रियों का उचित मार्गदर्शन किया जा रहा है। रात्रि के समय कपाट खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए गए। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने से न केवल व्यवस्था बनी रही, बल्कि सभी को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के व्यवहार और सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, जिससे उन्हें एक सकारात्मक माहौल मिल रहा है। जनपद पुलिस व प्रशासन का मुख्य उद्देश्य केदारनाथ आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाना है। सभी स्तरों पर यात्रियों की सहायता हेतु टीमें निरन्तर मुस्तैद हैं।

LEAVE A REPLY