देहरादून(संवाददाता)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बार एसोसिएशन से जुड़े हुए अधिवक्ताओं ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक से घंटाघर तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों को सख्त सजा दिये जाने की मांग की है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये और अपना विरोध दर्ज किया। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर इकटठा हुए और वहां से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बार एसोसिएशन से जुड़े हुए अधिवक्ताओं ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक से घंटाघर तक पैदल मार्च निकाला और कहा कि इस प्रकार की आतंकी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा है कि इस निर्मम घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम है और केन्द्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोरतम कदम उठाये जाने की मांग की गई है और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के साथ साथ देश को यह भी बताना चाहिए और इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर पैदल मार्च में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू, प्रकाश टी पाल, राजीवर सिंह बिष्ट, सुनीता प्रकाश, प्रमिला रावत, रजिया बेग, किरन रावत कश्यप, शिवा वर्मा, सत्या डोगरा, सीमा ठाकुर, मधु ठाकुर, सुरेंद्र सुंदरियाल, आलोक घिल्डियाल, अरूण ढौढियाल, राकेश पाल सहित बार एसोसिएशन से जुड़े हुए अनेकों अधिवक्ता शामिल रहे।
