रुड़की(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने बरसात में भी किसान सम्मेलन में संदेश दिया कि हमारी सरकार किसानों की आजीविका में सुधार के लिए निरंतर काम कर ही है। मुख्यमंत्री की दीवानगी किस तरह से हर इंसान के सिर पर चढकर बोल रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब मुख्यमंत्री जनसभा चल रही थी तो आकाश से पानी बरस रहा था लेकिन मुख्यमंत्री को सुनने और उन्हें देखने के लिए किसानों व आवाम का जुनून इस कदर दिखाई दिया कि उन्हें बरसात में भीगने का कोई गम नहीं था। मुख्यमंत्री की हर तरफ दिखाई दे रही दीवानगी यह संदेश दे रही है कि राजनीति के सुपर स्टार धामी आज आवाम के दिलों में बस गये हैं।
हरिद्वार में आयोजित जनमिलन एवं किसान सम्मेलन में देवतुल्य जनता और किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही। हमारी सरकार किसानों की आजीविका में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक तकनीक, उन्नत कृषि उपकरण और प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

