देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि एक सौ नब्बे करोड की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजधानी दून में विकास के नये मानक स्थापित करेंगें और मील के पत्थर साबित होंगें। उन्होंने कहा कि आज यहां पर 74 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है और जिसका दून के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि द्रोणनगरी देहरादून को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। यहां परेड ग्राउंड कनक चौक के पास ऑटोमेटेड पार्किंग एवं अन्य विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐलिवेटेड रोड बनाने का भी शिलान्यास किया गया है और राज्य सरकार द्वारा भिक्षावृत्ति रोकने के लिए रेस्क्यू व पुनर्वास वाहन को रवाना किया गया है और दून कार्यालय में पत्र प्रबंधन पर क्या कार्यवाही हुई है और उसका भी शुभारंभ किया गया ओर उसकी टेऊकिंग व प्रबंध की प्रक्रिया सरल होगी और सभी को प्रक्रिया की जानकारी मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं के पत्र की जानकारी सभी को होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व सहयोग से सरकार राज्य को आगे बढाने का काम कर रही है और अनेक क्षेत्रों में काम कर रहे है और नवाचार कर रहे है और तेरह जनपदों में साइंस सिटी का काम प्रारंभ किया गया है और सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और बच्चों को साइंस एवं टैक्नोलोजी में अच्छे संस्थान उपलब्ध करा रहे है और युवा राज्य का नाम रोशन करें और अपने व्यक्तित्व का भी विकास करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की स्थापना की गई है और लैंसडाउन चौक पर अत्याधुनिक लाईब्रेरी का निर्माण किया गया है और तीस इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है और हाकी के एस्टोटर्फ का निर्माण किया गया है और मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र सेलाकुई का उच्चीकरण किया गया है और सोलर पावर सेंटरों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग सेंटर का भी उदघाटन शुभारंभ किया गया है और इससे सभी लोगों को सुविधायें मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में मिला व घुला हुआ हूं और सभी अधिकारियों व नियोजन करने वाले अधिकारियों के साथ लगे रहते है और गिनाने पर शाम हो जायेगी। उन्होंने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर विकसित करने के लिए काम कर रहे है और भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ कार्यकम में द्रोणनगरी देहरादून को शामिल किया गया है और यह हमारे लिए गर्व की बात है और शहर को साफ सुथरा बनाने में पूरी तरह से सफल रहे है। उन्होंने कहा कि यहां के जन गण मन को बधाई देते है और हम सब के लिए चुनौती है कि अपने स्थान को बरकरार रखें और देहरादून को वायु प्रदूषण से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है और सात अन्य स्थानों पर भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों को शुरू किया जायेगा और लोगों को सुविधा मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बल मिलेगा और सरकार पूरे देश की पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जीडीपी की तर्ज पर जीईपी को लागू किया है और विकास के कार्य करने में बेहतर काम कर रहे है और हम आज एक बात पर गर्व कर सकते है और हिन्दुस्तान के सबसे समृद्ध राज्य है और हमारे पास शुद्ध हवा है, शुद्ध पर्यावरण, 7० प्रतिशत भू भाग वनों से आच्छादित है और हिम के ग्लेशियर है और प्रकृति के द्वारा दिया गया आशीर्वाद है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के पास है वह अन्य राज्यों में नहीं है और शीतकालीन यात्रा में दर्शन करने से और अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है और उन्होंने कहा कि सभी को आमंत्रित कर रहे है कि वह शीतकालीन यात्रा में आये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धूप तो मिलती है और सतपुली में झील का उदघाटन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे आईये और यहां धूप और शुद्ध हवा का भी तीर्थयात्री आनंद लें और बर्फों से भरी चोटियां और वह भी बढिया लगती है और शीतकालीन प्रवास बाबा केदारनाथ ऊखीमठ में स्थित है और वहां दर्शन किये जा सकते है और इसी प्रकार शीतकालीन प्रवास के अनेक स्थानों है और इन स्थानों के अतिरिक्त लोग यहां आयेगें तो नये प्रकार की ऊर्जा और आध्यात्म लेकर जायेंगें। उन्होंने कहा कि यह सभी योजनायें मील का पत्थर साबित होगी और उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता व भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

