अनवरत रूप से चलना चाहिए विचारों का प्रवाह

0
144

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भारत ही नहीं पूरी दुनिया में विचारों का प्रवाह निकलता है। उन्होंने कहा कि दून विश्वविद्यालय अनेकों कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है और उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन व कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देते है और संस्कृति व समाज में परिवर्तन लाने का कार्य करते है। युवाओं व समाज को आगे बढाने का काम इस प्रकार के कार्यक्रम करते है और उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गंगा का प्रवाह अविरल रूप से चलता रहता है और ठीक उसी प्रकार से विचारों का प्रवाह अनवरत रूप से चलना चाहिए। यहां देहरादून के दून विश्वविद्यालय में देवभूमि विकास संस्थान व दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गंगधारा-विचारों का अविरल प्रवाह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गंगा का प्रवाह अविरल है और उसी प्रकार हमारे विचारों का प्रवाह हमें जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरणा देता है और संविदा व चर्चा को शिक्षा का आधार माना गया है। उन्होंने कहा कि वेदों में कहा गया है कि चारों ओर से इस प्रकार के कल्याणकारी विचारधारा आये और जो किसी से दबे नहीं और उन्हें प्रकट किया जाता है और इस दो दिवसीय व्याख्यान श्रंखला के अंतर्गत अनेक विद्वान व विषयों के विशेषज्ञ यहां पर पहुंचेंगें और हिमालय क्षेत्रों की धारण क्षमता हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ के तवाघाट के पास भूस्खलन की जानकारी लेने के कारण प्रोग्राम में थोडा देरी से आया और हिमालय क्षेत्रों में प्रत्येक साल व हर बार इस प्रकार की आपदायें जो असमय आ जाती है और जिसका सामना करना पडता है।
उन्होंने कहा कि यह सभी विषय राज्य के लिए नहीं बल्कि पूरे हिमालयी क्षेत्रों के लिए है और आत्म निर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी और प्रधानमं के नेतृत्व में वहीं अनेकों कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में सेंटर फॉर स्टडीज की स्थापना राज्य में की जा रही है और यह हमारे लिए व देवभूमि के लिए बडा काम होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर अध्ययन व शोध कार्य होंगें और इकोलॉजी का संतुलन बना रहे और यहां पर इकोलोजिकल का ेमापने का प्रयास किया गया है ओर और राज्य नीति आयोग की इंडेक्स रिपोर्ट में पूरे देश में प्रथम स्थान पर आया है और पलायन रोकने व पर्यअन को बढावा देने का कार्य कर रहे है और एक जनपद दो उत्पाद को लगातार बढाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज का शुभारंभ किया और स्थानीय उत्पादों को पहचान मिली और उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और एप्पल मिशन सहित अन्य योजनाओं को बढावा दिया जा रहा है और स्थानीय व्यवस्थाओं को मजबूती करने का काम कर रहे है और पर्यटन व कृषि के क्षेत्र में नये द्वार खोले है और पूरे देश में समान नागरिक संहिता का कानून लागू करने वाले पहला राज्य बनने जा रहे है और समिति ने इस कार्य के लिए बेहतर कार्य किया और प्रयास कर ड्राफ्ट तैयार किया और कई प्रावधान कर सरलीकरण कर रहे है।
उन्होंने कहा कि अब कार्यालयोंं के चक्कर नहीं लगाना पडे और घर बैठे सभी सुविधायें मिल जायेंगी और देश का सबसे प्रभावी नकल कानून भी लागू किया है और 19 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और अपने अपने क्षेत्रों में कई अनुभव प्राप्त किये हुए लोग यहां पर है और प्रदेश के हर जिले में पांच से दस बेटी व बेटियां एसडीएम व तहसीलदार बने है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस कानून का एक उदाहरण के रूप में लिया जा रहा है और देवभूमि का मूल स्वरूप खराब न हो लैंड जिहाद, लव जिहाद व और हाल ही में थूक जिहाद के लिए कानून लाये है और धर्मांतरण का कानून लाये है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में सभी प्यार से रहते है और सरकारी जमीनों से अतिक्रमण को हटाया है और सामाजिक सदभाव के लिए कार्य किया है और प्रदेश में जल्द ही सख्त भू कानून लाने जा रहे है और राज्य सरकार विकास के क्षेत्र में निरंतरता से कार्य कर रही है और विचारों का प्रवाह युवाओं को व समाज को नई दिशा देने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि विचारों का प्रवाह अनवरत रूप से चलना चाहिए । इस अवसर पर अनेक जन प्रतिनिधि व विशेषज्ञ, छात्र छात्रायें आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY