सीएम की दो टूक गड्ढामुक्त हों सड़कें

0
156

देहरादून/ हल्द्वानी(संवाददाता)। हल्द्वानी स्थित एफटीआई सभागार में लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा और पेयजल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत में तेजी लाई जाए और गड्ढों को शीघ्र भरा जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जनहित से जुड़ी योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जिनके शत् प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को धरातल पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और मानकों के अनुरूप योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सुनिश्चित करें कि शासन स्तर पर जिन योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उन पर तेजी से कार्य किए जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को सड़कों पर वाहनों और आमजन की सुविधा के लिए प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पैराफिट और क्रैश बैरियर निर्माण में तेजी लाने हेतु भी निर्देशित किया। इस अवसर पर विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY