नशे के सौदागर सलाखों के पीछे

0
118

नैनीताल(संवाददाता)। पुलिस कप्तान के आदेश पर जनपद को नशामुक्त बनाने की मुहिम में लगातार नशा तस्कर पुलिस के बिछाये जाल में फंसते जा रहे हैं और इसी ऑपरेशन में दो और नशा तस्करों को पुलिस ने एक बडी रणनीति के तहत दबोचकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जिस पर पुलिस कप्तान ने तस्करों को पकडने वाली पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि नशा तस्करों के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उन्हें दबोचने के लिए रणनीति के तहत चैकिंग अभियान चलाया और इस अभियान के दौरान गोलपार गोलापुल से लगभग 15० मी० पहले स्टेडियम कि तरफ सडक पर एक वाहन पर आ रहे दो संदिग्धों को जब रूकने का इशारा किया तो वह तेजी से भाग खडे हुए जिस पर काठगोदाम चौकी प्रभारी व संयुक्त पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया और जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से काफी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडे गये नशा तस्कर शिशुपाल थाना कैंट बरेली का निवासी है जबकि उसका साथी निलेश भी बरेली का रहने वाला है और उनके कब्जे से पुलिस ने स्मैक और एक इलैक्ट्रोनिक तराजू भी बरामद किया है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ में नशा तस्करों द्वारा बताया गया कि वे यह स्मैक अपने पड़ोस के गांव जंतीरा थाना ऑवला निवासी भूरा नामक व्यक्ति से खरीदी थी और इसको बेचने के लिए काठगोदाम आदि क्षेत्र में मोटरसाइकिल से काठगोदाम आये थे और उन्हें यह पता था कि वह इस स्मैक को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा लेंगे लेकिन पुलिस ने उन्हें स्मैक बेचने से पहले ही पकड लिया। कप्तान ने बताया कि नशा तस्कर पिछले एक साल से यह कार्य कर रहे है और हल्द्वानी काठगोदाम सहित विगत एक वर्ष में इनके द्वारा सहारनपुर, देहरादून आदि जगह पर भी स्मैक कि बड़ी मात्रा में सप्लाई किया गया है। नशा तस्करों से पूछताछ के बाद उसके नेटवर्क को भेदने का ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY