मणिपुर की घटना के विरोध में गांधी पार्क से घंटाघर तक बनाई मानव श्रंखला

0
283

देहरादून(नगर संवाददाता)। राजधानी में अनेक सामाजिक एवं राजनैतिक विपक्षी दलों ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने सहित देश के कई हिस्सों में महिलाओं के प्रति हिंसा और उन्हें अपमानित करने की घटनाओं के विरोध में राजधानी में जमकर प्रदर्शन किया और गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज किया और मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांधी पार्क के बाहर हाथों में तख्तियां व पोस्टर लिए हुए मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने सहित देश के कई हिस्सों में महिलाओं के प्रति हिंसा और उन्हें अपमानित करने की घटनाओं के विरोध में राजधानी में जमकर प्रदर्शन किया और गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज किया और दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला मंच की प्रदेश संयोजक कमला पंत ने कहा है कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड निकालने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस घटना की जितनी निन्दा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में पिछले दिनों उत्तराखंड महिला मंच की ओर से इस घटना के विरोध में पहले भी डीएम कार्यालय देहरादून के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि देहरादून के सभी जनवादी सामाजिक संगठनों और विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर एक बार फिर से, पहले से बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है लेकिन अभी तक दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी गई है और न ही मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है।
इस अवसर पर समर भंडारी ने कहा कि केन्द्र सरकार को जगाने के लिए सभी संगठन और दून के आम नागरिक इस घटना का व्यापक स्तर पर विरोध करने के लिए धरना एवं मानव श्रृंखला का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरने के माध्यम से मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार का विरोध और वहां शांति व्यवस्था कायम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और गांधी पार्क के गेट से घंटाघर और घंटाघर से वापस एस्लेहॉल चौक तक मानव श्रृंखला बनाई गई और इसके बाद गांधी पार्क के बाहर एकत्रित होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर धरना प्रदर्शन एवं मानव श्रंखला में बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता धूम सिंह नेगी, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. रवि चोपड़ा, पूर्व मुख्य सचिव एस के दास, पूर्व अपर मुख्य सचिव विभा पुरी, पूर्व गढ़वाल कमिश्नर एस एस पांगती, पूर्व शिक्षा निदेशक नन्द नन्दन प्रसाद पांडेय, कमला पंत, समर भंडारी, निर्मला बिष्ट, रवि चोपडा, गीता गैरोला, त्रिलोचन भटट, इन्दु नौडियाल, शकुंतला देवी, पदमा गुप्ता सहित विभिन्न संगठनों, विपक्षी दलों के कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में महिलायें शामिल रही।

LEAVE A REPLY