राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूडी से की शिष्टाचार भेंट

0
135

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री सेनि मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी से शिष्टाचार भेंट वार्ता की।
यहां दून के वसंत विहार कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी के निजी आवास पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उनसे शिष्टाचार भेंट वार्ता की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण मौजूद रहीं। इस अवसर पर मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी को शॉल ओढ़ाकर और भारतीय सेना का स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर सेनि मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी से भेंट करना उनका सौभाग्य है। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी के बीच भारतीय सेना और प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई।

LEAVE A REPLY