करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

0
135

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल )। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे। उत्तरकाशी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी मे जहाँ विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया तदोपरांत मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के. 136.99 करोड़ लागत की 54 योजनाओं का लोकार्पण और 21०.11करोड़ की लागत की 56 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेककर प्रदेश के खुशहाली का आशीर्वाद लिया। बाबा विश्वनाथ की धरती पर त्रिशूल डमरू और बाघम्बरी अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के स्वागत और सम्मान में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरम प्रस्तुति की गई । राजकीय कीर्ति इंटर कालेज परिसर में आयोजित श्मुख्य सेवक जनता के द्वार श् कार्यक्रम के तहत जनसंवाद के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल, पुरोल के विधायक दुर्गेश्वर लाल और गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि धामी के कुशल और सफल नेतृत्व में प्रदेश उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

LEAVE A REPLY