कांग्रेसियों का नगर निगम में प्रदर्शन

0
271

देहरादून(नगर संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को महानगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की है। इस अवसर पर उन्हें एक पत्र भी सौंपा।
इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने नगर आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि समाचार पत्रों से संज्ञान में आया है कि नगर निगम की ओर से आगामी जून माह में बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने की तैयारी है, लेकिन नगर निगम की ओर से कहा गया है कि बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने के चलते नौ साल का हाउस टैक्स एक साथ लिया जाएगा और साथ ही ब्याज भी लिया जाएगा। इस अवसर पर पत्र में कहा गया कि पहले से ही बस्तियों में गरीब तबके के लोग हैं। ऐसे में बस्तियों में टैक्स लगाने के लोगों को छूट दी जाए तथा नगर निगम में नये जुडे ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डों की मलिन बस्तियों में भी टैक्स लगाये जाये। इस अवसर पर एक अन्य मामले में लालचन्द शर्मा ने कहा कि शहर में जगह-जगह स्मार्ट सिटी की ओर से नालों की खुदाई चल रही है। बरसात शुरू हो गई है, ऐसे में सड़कों से लेकर गलियों में बुरा हाल है। स्मार्ट सिटी के कामों के चलते निर्माण सामग्री नालों में आ गई है। नाले चोक हो गए हैं। पत्र में कहा गया कि बारिश आते ही भारी जल भराव हो रहा है। शहर की जनता स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कामों और जल भराव से परेशान है। दुर्घटना की आशंका है। पत्र में कहा गया कि आप स्मार्ट सिटी डिपार्टमेंट में डारेक्टर हैं। पत्र में कहा गया कि ऐसे में आप संबंधित अधिकारियों को इस विषय का समाधान करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दें।
पत्र में कहा गया कि यह भी बताना चाहते हैं कि नगर निगम की ओर से कमर्शियल प्रतिष्ठानों को हाउस टैक्स वसूली के लिए बिल जा रहे हैं, जबकि यह बिल नगर निगम की और से अप्रैल महीने की शुरुआत में भेजने थे। ऐसे में जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मई में कमर्शियल बिल भेजा रहे हैं। ऐसे में उन लोगों को छूट का लाभ नहीं पाएगा। इस अवसर पर पत्र में मांग की गई है कि जिन कमर्शियल भवनों को मई महीने में हाउस टैक्स के बिल भेजे हैं। उनको हाउस टैक्स में छूट दी जाए। शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पटरी से उतार गई है। तमाम लाइट खराब है बरसात शुरू हो गई है। कई मोहल्ले अंधेरे में है। अंधेरे के चलते दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी। पूर्व महानगर कंाग्रेस अध्यक्ष ने महानगर की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा की मानसून सिर पर है व उससे पहले बिन्दाल नदी, रिस्पना नदी व नालों की सफाई नगर निगम सुचारु रूप से किया जाये। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, नीनू सहगल , दीप वोहरा , उर्मिला थापा, हरी प्रसाद भट्ट, अर्जुन सोनकर, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर,सुनील बाँगा , राजेंद्र सिंह घई , राहुल कुमार, प्रवीण बाँगा, आशु, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY