बारिश व ओलों से मौसम हुआ सुहावना

0
343

देहरादून(संवाददाता)। राजधानी में दोपहर मौसम विभाग की भविष्यवाणी के चलते जमकर बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान में गिरावट आ गई और एक बार फिर मई माह में जनवरी माह का एहसास हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी की तपस से राहत मिली है।
यहां राजधानी में दोपहर में झमाझम हुई बारिश और ओलों के गिरने से जहां गर्मी से राहत दिलाई है और वहीं बारिश व ओले से तापमान में काफी गिरावट आने से मौसम खुशग्वार हो गया है और राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई और वहीं मौसम सुहावना हो गया है और ओले जिस तरह से बरस रहे थे और उसके साथ झमाझम बारिश ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया।
वहीं दूसरी ओर राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी के नाम पर खोदी गई सडकों में पानी भर गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा और इतना ही नहीं बारिश से सड़के लबालब हो गई और लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पडा।

LEAVE A REPLY