हाथियों ने आवाम के मन में पैदा किया डर

0
188

विकासनगर(संवाददाता) कालसी वन प्रभाग की टिमली ओर चौहडपुर रेंज में इन दिनों हाथियों और गुलदारों ने आतंक मचाया हुआ है गुलदार आबादी क्षेत्र में घुसकर ग्रामीणों के मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है तो वही हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को तबाह किया हुआ है हाथियों का झुंड सड़को पर भी आने लगा है जिससे यातायात बाधित हो जाता है वन विभाग ने जंगली जानवरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जंगल किनारे बसे गांवों में गश्त बढ़ा दी है जिससे जंगली जानवर बस्तियों में कोई नुकसान ना पहुंचा पाए तो वही वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि जंगली जानवरों का बढऩा क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है उनका यह कहना है कि जिस क्षेत्र में जानवरो की संख्या में इजाफा होता वह क्षेत्र पूर्ण रूप से स्वस्थ है साथ ही उनका यह भी कहना है कि हाथियों और गुलदारों को ग्रामीण क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है साथ ही ग्रामीण इलाकों में गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरे भी लगाए है

LEAVE A REPLY