श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अर्जन देव साहिब का शहीदी दिवस

0
182

देहरादून(नगर संवाददाता)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। वहीं दूसरी ओर राजधानी के अनेक क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए लोगों को छबीले लगाई गई और प्रसाद के रूप में शीतल जल राहगीरों को बांटा गया।
इस अवसर पर प्रात: नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई चरणजीत सिंह ने आसा दी वार का सबद भनि मथुरा कछु भेदु नही गुरु अरजुनु परतख हरि का गायन किया गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित स्त्री सत्संग सभा गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने संगतों के साथ मिल कर सुखमणि साहिब के पाठ व सबद गुर अरजन विटहु कुरबाणी का गायन किया। इस अवसर पर ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि भट्ट साहिब, गुरु साहिब को प्रभु का प्रत्क्षय रूप मानते है, गुरुजी ने 3० रागों में भाई चारा व प्रभु भक्ति का उपदेश देने वाली बाणी का उच्चारण किया,और अपने हक-सच की आवाज उठाते हुए गुरु अर्जन देव ने प्रभु के हुक्म में रहते हुए आपनी शहादत दी।।
इस अवसर पर हैंड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले व चल रही श्री सुखमणि साहिब के पाठ की लड़ी की सम्पूर्णता की अरदास की। इस अवसर पर एक महीना सुखमनी साहिब के पाठ करने पर सभी स्त्रियों को एवं काका नवजोत सिंह, पत्रकार मंगेश कुमार को गुरु घर से सिरोपा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर एवं शीतल जल का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह राजन अध्यक्ष, सरदार गुलजार सिंह महासचिव, सरदार चरणजीत सिंह उपाध्यक्ष,सरदार मंजीत सिंह, सतनाम सिंह जी,देवेन्द्र सिंह भसीन,गुरप्रीत सिंह जौली,सरदार हरचरण सिंह, अरविन्दर सिंह ,बीबी नरेंद्र कौर बीबी मनजीत कौर बीबी बलविंदर कौर बीबी रणजीत कौर बीबी जोगिंदर कौर बीबी बलजीत कौर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच का संचालन सेवा सिंह मठारु ने किया।
वहीं दूसरी ओर सैयद मौहल्ला किशननगर चौक स्थित गुरूद्वारे में गुरू अर्जन देव का शहीदी पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सबद कीर्तन के साथ सुखमनी साहिब के पाठ किये गये। इस अवसर पर हरभजन सिंह गुलाटी, गुरचरन सिंह रत्न, कुलदीप सिंह ललकार समेत समूह साध संगत उपस्थित थे।
वहीं राजधानी में गुरू अर्जन देव के शहीदी पर्व पर अनेकों स्थानों पर छबीले लगाई गई और गांधी पार्क के पास ऑटो एसोसिएशन की ओर से लगाई गई छबील में महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भी ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर राहगीरों को शीतल पेय पदार्थ वितरित किया।

LEAVE A REPLY